फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil vij said, pakistan's poison in throat of navjot singh sidhu

अनिल विज ने ट्वीट कर कहा- नवजोत सिद्धू के गले में पाकिस्तान का जहर, ये उपाय करने पर होगा ठीक

Sat, 08 Dec 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Sat, 08 Dec 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Anil vij said, pakistan's poison in throat of navjot singh sidhu
Haryana Health Minister Anil Vij - फोटो : File Photo

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपने ट्वीट के जरिए नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को एक बार फिर विवादित ट्वीट किया है। ट्वीटर पर उनके इस ट्वीट की कई यूजर ने हंसी उड़ाई है। विज ने ट्वीटर पर लिखा है कि पाकिस्तान और वहां के प्रधानमंत्री इमरान का बार-बार गुणगान करने से नवजोत सिद्धू का गला खराब हो गया है।

विज्ञापन


यदि वह 108 पर भारत माता की जय बोलेंगे तो पाकिस्तान नाम के जहर का असर खत्म हो जाएगा और उनका गला ठीक हो जाएगा। मंत्री के इस ट्वीट पर रामचंद्र सोशल वर्कर नामक व्यक्ति ने लिखा है कि यार कैसा मंत्री है यह। अजीबोगरीब बयान देता है। हंसी आती है इनके ट्वीट को देखकर। हालांकि, कई यूजर ने विज के समर्थन में टिप्पणी की है।
विज्ञापन

 



बता दें कि तीन राज्यों में चुनाव प्रचार की वजह से कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू की तबीयत बिगड़ गई थी। लगातार चुनाव रैलियों से उनके वोकल कॉर्ड्स पर बुरा असर पड़ा था। डॉक्टरों ने सिद्धू को पांच दिन तक आराम की सलाह भी दी थी। वह पिछले 17 दिन से लगातार चुनाव अभियान में थे।
 
इस दौरान सिद्धू ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में ताबड़तोड़ 70 चुनावी रैलियां की थीं। तीनों ही राज्यों में सिद्धू की डिमांड काफी ज्यादा थी। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला था। लेकिन रैलियों में लगातार भाषण ने उनके वोकल कॉर्ड्स पर बुरा असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed