फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil Vij said high level inquiry should be conducted to reveal truth of Sonali Phogat death

Sonali Phogat Death: अनिल विज बोले- परिवार के आरोप गंभीर, उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए

Thu, 25 Aug 2022 05:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Aug 2022 05:51 PM IST
सार

सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ने कहा कि बहन का गोवा आने का कोई प्लान नहीं था। पूर्व नियोजित साजिश के तहत लाया गया था। फिल्म की शूटिंग नहीं थी। होटल में दो कमरे सिर्फ दो दिन के लिए बुक किए गए थे।

विज्ञापन
Anil Vij said high level inquiry should be conducted to reveal truth of Sonali Phogat death
अनिल विज - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए। सच्चाई जो भी है वह जांच में सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सोनाली फोगाट के मौत के मामले में उनके परिवार ने कई संगीन आरोप लगाए हैं और इन आरोपों की उच्चतरीय जांच की जानी चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोवा सरकार को सोनाली फोगाट के परिवार की मांग को मानना चाहिए, ताकि मामले में जो भी सत्य है वह सामने आ सके। उल्लेखनीय है गत दिवस गोवा में भाजपा नेता सोनाली फोगाट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सोनाली फोगाट के परिवार ने इस मामले में कई आरोप भी लगाए थे। पुलिस ने हत्या का मामला भी दर्ज किया है।
विज्ञापन


इनेलो नेता ओम प्रकाश चौटाला के बयान पर कटाक्ष करते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि कोई कुछ भी बोले, मगर प्रदेश में सरकार तो अभी भाजपा की ही है। किसी को गुमराह नहीं किया गया। हमारी नीतियां पारदर्शी हैं और सिस्टम ऑनलाइन कर दिया गया है और ऐसे में कोई किसी को गुमराह नहीं कर सकता है। गौरतलब है कि गत दिनों चौटाला ने एक बयान में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आम आदमी पार्टी पर बोले विज- नाच न जाने आंगन टेढ़ा
आम आदमी पार्टी पर गृहमंत्री अनिल विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की तो यह हाल है कि ‘नाच न जाने आंगन टेढ़ा’। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से अपने विधायक संभाले नहीं जा रहे हैं और ऐसे में दूसरों पर आरोप लगाना सरासर गलत है। गौरतलब है कि गत दिनों दिल्ली में आम आदमी पार्टी की बैठक से कई विधायक गायब थे और उनसे संपर्क नहीं होने पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप जड़े थे।

भाई ने कहा- साजिश के तहत लाया गया गोवा
सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ने कहा कि बहन का गोवा आने का कोई प्लान नहीं था। पूर्व नियोजित साजिश के तहत लाया गया था। फिल्म की शूटिंग नहीं थी। होटल में दो कमरे सिर्फ दो दिन के लिए बुक किए गए थे। फिल्म की शूटिंग 24 अगस्त को होनी थी लेकिन कमरे केवल 21-22 अगस्त के लिए बुक किए गए। 
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed