{"_id":"65c55ae02d6c18e45f041207","slug":"anil-masih-should-be-arrested-by-canceling-his-membership-chandigarh-news-c-16-sml1026-348041-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सदस्यता रद्द कर अनिल मसीह को किया जाए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सदस्यता रद्द कर अनिल मसीह को किया जाए गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने वीरवार को तीसरे दिन भी शहर के कई इलाकों में प्रदर्शन किया और कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के मनोनीत पार्षद और चुनाव के पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह समेत भाजपा के अन्य पार्षदों पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। आप के प्रदेश सह प्रभारी डॉ. एसएस अहलूवालिया ने कहा कि मसीह की नगर निगम की सदस्यता तत्काल रद्द की जाए और मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। पार्टी की ओर से सेक्टर-56, धनास, रामदरबार, सेक्टर-44, सेक्टर-52, इंदिरा कॉलोनी, सेक्टर-42, मनीमाजरा, सेक्टर 47, वार्ड 9 सुंदर नगर, सेक्टर-48 के अलावा शहर के अन्य इलाकों में कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सेक्टर 56 में पार्षद मुनव्वर के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। पार्षद ने कहा कि 30 जनवरी को चुनाव के दिन भाजपा के नामित व अन्य पार्षदों ने साजिश कर गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप कुमार टीटा के 8 वोट रद्द कर दिए। इसके लिए शहरवासी भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे और जब तक मसीह को सजा नहीं मिलती चुप नहीं बैठेंगे।
धनास में निकाले गए कैंडल मार्च का नेतृत्व पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन एवं सह-प्रभारी आप चंडीगढ़ डॉ. एसएस अहलूवालिया एवं आप पार्षद रामचंद्र यादव ने किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और मांग की कि पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह और साजिशकर्ताओं पर कार्रवाई की जाए ताकि फिर कभी कोई इस तरह लोकतंत्र की हत्या न कर सके।
डॉ. अहलूवालिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि अनिल मसीह ने भाजपा की साजिश के तहत बैलेट पेपर पर पेन चलाकर कुलदीप कुमार के आठ वोट रद्द कर दिए, जिसका चंडीगढ़ का हर वर्ग विरोध कर रहा है। कैमरे सहित सब कुछ लोगों के सामने आने के बावजूद प्रशासन अभी भी आंखें मूंदकर बैठा है, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन को तत्काल अनिल मसीह की नगर निगम से सदस्यता रद्द करनी चाहिए। इस संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय पहले ही सख्त टिप्पणी कर चुका है कि लोकतंत्र की हत्या करने वालों पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
रामदरबार में आप पार्षद नेहा मुसावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग कैंडल मार्च में शामिल हुए। इस मौके पर नेहा मुसावत ने कहा कि जब तक लोकतंत्र के गुनहगारों को सजा नहीं मिल जाती तब तक चंडीगढ़ की जनता चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को नगर निगम में जो हुआ उसे पूरी दुनिया ने देखा। मसीह को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए।
पांचवें दिन भी निगम के बाहर भूख हड़ताल जारी
आम आदमी पार्टी ने वीरवार को पांचवें दिन सेक्टर 17 स्थित नगर निगम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल की। आप पार्षद योगेश ढींगरा, रविंदर मेहता, टीसी गोयल, हरप्रीत सिंह और अवतार सिंह आज भूख हड़ताल पर बैठे। इस भूख हड़ताल में आप नेता मीना शर्मा, आभा बंसल, सुखराज संधू, पार्षद प्रेम लता, जसविंदर कौर, सुमन शर्मा, राम चंद्र यादव, कुलदीप कुमार और बड़ी संख्या में वॉलन्टियर भी शामिल हुए।