फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Angry husband strangled his wife to death after a quarrel, arrested

Chandigarh News: झगड़े के बाद गुस्साए पति ने पत्नी की गला घोंटकर कर दी हत्या, गिरफ्तार

Mon, 07 Aug 2023 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Angry husband strangled his wife to death after a quarrel, arrested
डेराबस्सी। गांव बेहड़ा में पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को काबू करने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी को डेराबस्सी अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मेहर सिंह वासी राजपुरा कस्बे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन रंदीप कौर (35) की शादी गांव बेहड़ा डेराबस्सी के रहने वाले बलवंत सिंह उर्फ काला के साथ हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। उसकी भाभी रानी ने फोन कर बताया कि रणदीप कौर की मौत हो गई है। जब वह गांव गया तो देखा कि ससुरालवाले उसकी बहन के शव का संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। जब उन्होंने शरीर पर निशान देखे तो उन्हें हत्या का शक हुआ जबकि ससुराल वालों का कहना था कि मौत की वजह हार्ट अटैक है। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव उसके मायके वालों को सौंप दिया। थाना प्रमुख जसकंवल सिंह सेखों ने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतका के पति बलवंत सिंह ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed