फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Android Smart Collection for loksabha election

ये मोबाइल एप कम करेंगे नेताओं का जनता से गैप

Mon, 10 Feb 2014 12:05 AM IST
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 10 Feb 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
Android Smart Collection for loksabha election

लोकसभा चुनावों में भी अब स्मार्टनेस आ गई है। राजनीति के दिग्गजों के लिए पहले सोशल नेटवर्किंग चुनाव के लिए अस्त्र बना।

विज्ञापन


अब ट्रेंड बदला और एंड्रायड का स्मार्ट कलेक्शन उनके लिए लेकर आया है स्मार्ट प्रचार प्रसार यानी ज्यादा आकर्षक एप। ऐसे मोबाइल एप जो नेताओं को जनता के करीब ला देंगे।

नेताओं के लिए यह स्मार्ट मोबाइल एप डवलप किए हैं आईटी कंपनियों ने। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का नमो-नमो ऐसा चला है कि एंड्रायड पर आ गई है नमो क्लाक।
विज्ञापन


इस क्लाक में नरेंद्र मोदी की फोटो आपके स्मार्टफोन पर सही समय बताती नजर आएगी। वहीं नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी में से कौन प्रसिद्ध है इसके लिए डवलप की गई है नरेंद्र मोदी वर्सेज राहुल गांधी एप।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एप के माध्यम से राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी में से आप किसी एक को वोट दे सकते हैं। राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी के बीच तनातनी को लेकर ही एक एप डवलप की गई है पीएम-2014।

इस एप के माध्यम से सीधी जंग नमो और कांग्रेस में दिखाई गई है। इसमें नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव में जंग को दिखाया गया है।

एप के माध्यम से आप वोटिंग भी कर सकते हैं। स्थिति देखें तो यह एप नरेंद्र मोदी को 77.28 फीसदी और कांग्रेस को 15.93 फीसदी वोट देता दिख रहा है। इसके अतिरिक्त अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का जादू चला तो आ गई अरविंद केजरीवाल थीम।

पार्टी की झाड़ू एंड्रायड एप की जंक फाइल को साफ करने का काम तो करती है साथ ही बताती है कि करप्शन को साफ करो। बीजेपी की स्मार्ट मोबाइल एप भी एंड्रायड मार्केट मेें उपलब्ध है। इस एप में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी दावे और उनके कार्यों की जानकारी दी गई है।


आईटी कंपनियों के पास हैं एसाइनमेंट
लोकसभा चुनावों के लिए अभी से कई राजनीति पार्टियों ने हरेक की मुट्ठी में पहुंचने की कवायद शुरू कर दी है। आईटी इंडस्ट्री के एक अधिकारी ने कहा कि नेता चाहते हैं कि उनका चुनावी अलर्ट पल-पल में आम आदमी के पास पहुंचे। वह इसके लिए एप्लीकेशन बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed