फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anand Sharma tears into Narendra Modi, calls him

चंडीगढ़ में मोदी के बारे ये क्या बोल गए केंद्रीय मंत्री

Sat, 05 Apr 2014 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Apr 2014 07:31 PM IST
विज्ञापन
Anand Sharma tears into Narendra Modi, calls him

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने शनिवार को जहां भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा, वहीं यूपीए का गुणगान किया।

विज्ञापन


वे चंडीगढ़ के कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे।
शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मोदी का गुजरात मॉडल आपदा है। वे बड़बोले हैं। मोदी में न तो संवेदना है और न ही करुणा। उनकी वाणी में भी कड़वाहट है।
विज्ञापन


उन्हें को न तो भूगोल, ना इतिहास और न ही अर्थव्यवस्था के बारे में कुछ पता है। उनके सभी दावे झूठे होते हैं। भाजपा सिर्फ सांप्रदायिकता फैलाने में जुटी है। मोदी को तो जब प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया तब उन्हें बहुत सी बातों का ज्ञान आया। उन्होंने सवाल किया कि मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के इतने सालों के बाद सरदार पटेल की याद क्यों आई?

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी और भाजपा को जमकर कोसा

Anand Sharma tears into Narendra Modi, calls him

- गुजरात की असलियत यह है कि वहां बच्चों के स्कूल छोड़ने के मामले सबसे अधिक हैं।
- वहां पर कुपोषण से सबसे अधिक बच्चों की मौत हो रही है।
- देश में सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाले राज्यों मेें गुजरात तीसरे नंबर है और विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के मामले में छठे स्थान पर है।
- हिंदुस्तान ने कभी किसी अहंकारी को स्वीकार नहीं किया। ऐसे में भला मोदी जैसे अहंकारी व्यक्ति को प्रधानमंत्री पद पर देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।
- धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण भाजपा की आदत बन गई है।
- भाजपा ने सिर्फ झूठ बोल बोल कर हमारी सरकार की छवि बिगाड़ने का काम किया है।
- मोदी जो देश के लोगों से वायदे कर रहे हैं उसे यूपीए सरकार देश के लोगों को पहले ही दे चुकी है। हमारे द्वारा किए गए कार्यों का सपना मोदी देश के लोगों को दिखा रहे हैं।

यूपीए की गिनाईं उपलब्धियां

Anand Sharma tears into Narendra Modi, calls him

- यूपीए ने राष्ट्रीय निर्माण नीति को लागू किया है जिसके तहत केंद्र सरकार निर्माण और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में बड़े कदम उठा रही है।
- सरकार ने औद्योगिक कॉरिडोर के साथ-साथ नेशनल इंवेस्टमेंट एंड मैनुफैक्चरिंग जोन तय किए हैं जिसके तहत देश में 18 औद्योगिक शहर विकसित किए जाएंगे।
- यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में भारत का निर्यात व्यापार पांच गुना बढ़ा और एफडीआई प्रवाह 15 गुना बढ़ा है।
- पिछले छह सालों में दुनिया भर में आर्थिक संकट था। लेकिन, इसके बाद भी हमारे देश की प्रति व्यक्ति आय में तीन गुणा बढ़ोतरी हुई।
- उत्तर भारत में कांग्रेस काफी मजबूत है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed