फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   An Organization of Mohali Provide books In Kisan Andolan

किसान आंदोलन में जोश भर रहीं छह लाख किताबें, मोहाली की संस्था ने मुहैया करवाई

Thu, 17 Dec 2020 07:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Dec 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
An Organization of Mohali Provide books In Kisan Andolan
मोहाली की संस्था किसान आंदोलन में मुहैया करा रही किताबें। - फोटो : अमर उजाला

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में साहित्य अहम भूमिका निभा रहा है। किताबें आंदोलनरत किसानों में जोश भर रही हैं। आंदोलन में किताबें मुहैया कराने में मोहाली की संस्था तर्कशील सोसाइटी पंजाब और चंडीगढ़ की कई इकाईयां अहम भूमिका निभा रही हैं। वहीं किसान भी इस पहल की खूब सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन


किसान आंदोलन में दिल्ली गए किसान वैसे तो पूरे दिन संघर्ष और विभिन्न कामों में व्यस्त रहते हैं। युवा उन्हें मोबाइल इंटरनेट, लैपटॉप जैसी तकनीक करा रहे हैं तो कुछ युवा किताबें की जानकारी दे रहे हैं। कुछ युवा सिख इतिहास की किताबों के स्टॉल जगह-जगह लगाकर लोगों को पढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ऐसे में तर्कशील सोसायटी ने भी बहुचर्चित किताबों का स्टॉल लगाया है। मोहाली-चंडीगढ़ और खरड़ शाखाओं के सदस्य छह लाख किताबें आंदोलन में भेजीं हैं। मोहाली की तर्कशील सोसायटी के सदस्य सतनाम सिंह दाऊं ने बताया कि दिल्ली में किसानों को हर तरह की सेवा पहुंच रही है। 
विज्ञापन



हमने देखा है कि कुछ युवाओं ने मिनी लाइब्रेरी भी बनाई है। ऐसे में तर्कशील सोसायटी ने भी वहां बैठे लोगों को तर्क वाली किताबों से रूबरू करने के बारे में सोचा। इसके बाद धरनास्थल पर तर्कशील की प्रसिद्ध किताबों की प्रदर्शनी लगाई गई। यह किताबें पंजाबी के अलावा हिंदी में भी हैं। दिल्ली में सोसायटी के कुलविंदर नागरी, सुखवीर कौर, बिक्रमजीत सोनी, सुरिंदर सिम्बलमाजरा, भूपिंदर मदनहेडी, जसपाल बडाला, जगविंदर सिम्बलमाजरा नेहा और सुल्तान मोहम्मद, शमशेर सिंह हरप्रीत, जसवंत मोहली सतविंदर चुन्नी, सतनाम दाऊं, नीरज दाऊं, करम सेखा, हरप्रीत कौर दिल्ली पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed