फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   An illegal vegetable market springs up on the Shanti Nagar road as evening falls, making it difficult for passersby to get through.

Chandigarh News: शांति नगर की सड़क पर शाम होते ही सज जाती है अवैध सब्जी मंडी, राहगीरों का निकलना मुश्किल

Sat, 03 Oct 2026 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
An illegal vegetable market springs up on the Shanti Nagar road as evening falls, making it difficult for passersby to get through.
फोटो सहित
विज्ञापन

- नगर निगम के अतिक्रमण हटाने के दावे खोखले, सड़क पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मनीमाजरा। शांति नगर की सड़क पर शाम होते ही अतिक्रमण का नजारा देखने को मिलता है। रोजाना शाम 7 बजे के बाद रेहड़ी-फड़ी वालों और सब्जी-फल विक्रेताओं की मंडी सज जाती है। सड़क के दोनों तरफ दुकानें लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसके बावजूद नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता और पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे।
लोगों के मुताबिक पहले सब्जी और फल विक्रेता रेहड़ियों पर दुकानदारी करते थे, लेकिन अब कई लोग सड़क पर ही कपड़े बिछाकर सब्जियां और फल बेच रहे हैं। शाम से शुरू होने वाला यह सिलसिला रात 10 से 11 बजे तक चलता है। खरीदारी के लिए आने वाले लोग सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे जाम लगता है और पैदल चलने वालों के लिए रास्ता तक नहीं बचता।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम मनीमाजरा की सड़कों और चौराहों को अतिक्रमण मुक्त रखने के दावे करता है, लेकिन शांति नगर की स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े करती है। समाजसेवी कुलवंत सिंह जग्गा कई बार शिकायत कर चुके हैं। पुलिस की जनसभा में भी यह मुद्दा उठाया जा चुका है, लेकिन हालात नहीं बदले।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुरजीत सिंह राजा ने कहा कि शाम को लोग माड़ीवाला टाउन से होते हुए मनीमाजरा के गुरुद्वारा डेरा साहिब जाते हैं, लेकिन अतिक्रमण के कारण श्रद्धालुओं को पैदल चलने की जगह नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालु भी परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन से शांति नगर की सड़क पर लगने वाली अवैध सब्जी मंडी को हटाने और सड़क पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed