{"_id":"6ad127d3b58769200a0537ea","slug":"an-awareness-rally-was-held-at-the-institute-for-the-blind-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1150752-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड में जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड में जागरूकता रैली निकाली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड में वर्ल्ड व्हाइट केन डे मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दृष्टिबाधित लोगों को स्वतंत्र रूप से आने-जाने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ समाज में उनके प्रति जागरूकता बढ़ाना और समान अधिकारों का संदेश देना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने कविताओं और भाषणों के माध्यम से चलने के लिए अपने हाथों में इस्तेमाल होने वाली सफेद छड़ी के महत्व को बताया। संस्थान के पूर्व विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा कर विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए प्रेरित किया।
इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड संस्थान के प्रिंसिपल राकेश शर्मा ने कहा कि दिव्यांगों के लिए इस्तेमाल होने वाली सफेद छड़ी केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ जीवन जीने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को बाहर जाते समय सफेद छड़ी साथ रखने और आत्मविश्वास के साथ उसका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान लड़के और लड़कियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।