{"_id":"5bf39c96bdec22697652bccc","slug":"amritsar-terror-attack-nirankari-bhawan-amritsar-blast-car-hijacker-terrorist-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर ब्लास्टः चंडीगढ़-पंचकूला या मोहाली में छिपे हो सकते हैं आतंकी, हाईअलर्ट पर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर ब्लास्टः चंडीगढ़-पंचकूला या मोहाली में छिपे हो सकते हैं आतंकी, हाईअलर्ट पर पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब बॉर्डर से कार हाईजैक करके फरार हुए आतंकी चंडीगढ़, पंचकूला या मोहाली में छिपे हो सकते हैं, जिसके चलते यूटी पुलिस हाईअलर्ट पर है। पठानकोट के माधोपुर में बीते 13/14 नवंबर को अज्ञात हथियारबंद अपराधियों के इनोवा कार नंबर (जेके02एडब्ल्यू-0922) छीनकर फरार होने और फिर बीते रविवार को अमृतसर के निरंकारी भवन में ग्रेनेड से हमले के बाद अब आतंकियों के ट्राइसिटी में छिपे होने का इनपुट है।
इंटेलिजेंस से आतंकियों के ट्राइसिटी को ठिकाना बनाने और चंडीगढ़ में होने के इनपुट पर यूटी पुलिस ने तमाम सिनेमाघर, सराय, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउस, होटल और सभी मुख्य सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। सिनेमाघर के संचालकों से किसी भी शख्स को हथियार लेकर अंदर दाखिल होने से रोकने की अपील की गई है। संदिग्ध शख्स और सामान के नजर आने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।

यह हैं यूटी पुलिस विभाग के निर्देश
-पुलिसकर्मी अंतर्गत क्षेत्रों में और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पेट्रोलिंग कर गहनता से सर्च करें। मेले और प्रदर्शनी के दौरान अधिक भीड़-भाड़ में आतंकियों के बम प्लांट कर सकने के अंदेशे के चलते गहनता से जांच के निर्देश हैं।
-ऑपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच व थाना एसएचओ संदिग्ध लोगों से पूछताछ करें, ताकि आतंकियों का कोई सुराग हाथ लग सके।
-सिनेमाघर समेत शोरूम व अन्य जगहों के पार्किंग स्थल की जांच की जाए।
-बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर जम्मू-कश्मीर समेत हिमाचल प्रदेश व अन्य जगहों पर आवाजाही करने वाले यात्रियों से पूछताछ कर उनके सामान की जांच करें।
-कॉलोनियों व गांवों में पेट्रोलिंग ड्यूटी गहनता से की जाए।
-चीता स्टाफ के पुलिसकर्मी और क्यूआरटी स्टाफ एयरपोर्ट, हाईकोर्ट व सिविल सेक्रेट्रिएट पर सुरक्षा के मद्देनजर जांच करने सहित स्टाफ को ब्रीफ करें।
-मंदिर, गुरुद्वारा साहिब, मस्जिद व अन्य धार्मिक संस्थानों के प्रबंधकों, पुजारियों व अन्यों से मीटिंग कर उन्हें ब्रीफ करें।
-होटल, गेस्ट हाउस, पीजी, धर्मशालाओं, बसेरा और अन्य जगहों पर चेकिंग की जाए।
-बॉर्डर एरिया, आई-टी पार्क, किशनगढ़, मनीमाजरा व एलांटे मॉल समेत अन्य जगहों पर गश्त ड्यूटी गहनता से करें।
-चौक-चौराहे व लाइट प्वाइंट समेत अन्य सभी विजिबल जगहों पर पीसीआर वैन व अन्य वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी करें।
-पार्किंग समेत अन्य जगहों पर खड़े लावारिस वाहनों की जांच कर उन्हें जब्त किया जाए।
-नाइट ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी हथियारों से लैस होकर ड्यूटी करेंगे, ताकि किसी आतंकी हमले और आपराधिक हमले का जवाब दिया जा सके।
-ट्रैफिक स्टाफ को संदिग्ध लोगों के वाहनों की जांच व पूछताछ को निर्देशित किया गया है।