Amritsar: रेलवे स्टेशन से दो इंटर-स्टेट हथियार तस्कर गिरफ्तार, जेल से मिले ऑर्डर की डिलीवरी करने पहुंचे थे
आरोपियों से छह देशी पिस्टल और छह गोलियां बरामद की गई हैं। पकड़े गए आरोपी तरनतारन के रहने वाले हैं। दोनों आतंकी लखबीर लंडा के गुर्गे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) ने अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश करते हुए विदेशी मूल के आतंकवादी लखबीर उर्फ लंडा के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम सुमितपाल सिंह निवासी गांव ठठियां और अर्पनदीप सिंह निवासी गांव चब्बा कला है। इन आरोपियों से पुलिस ने मैगजीन, गोला बारूद सहित .32 बोर के छह अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद किए हैं।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने हथियारों की यह खेप आपराधिक तत्वों को आगे बेचने के लिए खरीदी थी ताकि आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे सकें। आरोपियों ने एक महीना पहले हरिके इलाके में दो अंजान व्यक्तियों को .32 बोर के दो पिस्तौल बेचने की बात भी मानी है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि और भी रिकवरी हो सके।