फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritsar Dehradun direct flight start from Jan 20

पंजाबः अमृतसर-देहरादून सीधी उड़ान 20 जनवरी से, 40 मिनट में तय होगी दूरी

Sun, 30 Dec 2018 09:31 AM IST
खुशबू गोयल ब्यूरो, अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला, अमृतसर Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 30 Dec 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
Amritsar Dehradun direct flight start from Jan 20
flight

गुरु नगरी श्री अमृतसर साहिब अब उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के साथ सीधे हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा। फ्लाई स्पाइस जेट एयरलाइंस  कंपनी 20 जनवरी से श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधी उड़ान देहरादून हवाई अड्डे से शुरू करेगी। इस उड़ान की बुकिंग शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन


इस उड़ान के साथ देहरादून हवाई अड्डा नौवां डोमेस्टिक और 17वां हवाई अड्डा बन गया है जो सीधे श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ जुड़ गया है। यह फ्लाइट देहरादून एयरपोर्ट से दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी। श्री गुरु रामदास हवाई अड्डे में यह उड़ान मात्र 40 मिनट पर 12 बजकर 35  मिनट में पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन


यही उड़ान अमृतसर हवाई अड्डे से 12 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी और 1 बजकर 35 मिनट पर देहरादून पहुंच जाएगी। यही उड़ान देहरादून से जयपुर के लिए भी उड़ान भरेगी। इस उड़ान का जयपुर में 30 मिनट स्टेशन होगा। उड़ान दोपहर 2 बज कर पांच मिनट में रवाना होगी । एक घंटा 50  मिनट की यात्रा के बाद उन 3:55 बजे जयपुर लैंड करेगी। इस बात की जानकारी अमृतसर विकास मंच के डॉ समीप सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा की अमृतसर-देहरादून के बीच सीधी उड़ान शुरू होने से माझा और दोआबा के लोगों को हरिद्वार और ऋ षिकेश जाने में बड़ी सुविधा होगी। देहरादून हवाई अड्डे से हरिद्वार की दूरी मात्र 30 किलोमीटर है। अमृतसर के लोगों का मनपसंद पर्यटक स्थल मसूरी है। यह उड़ान लोगों को मसूरी जाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी ।


इस वर्ष 15 लाख से अधिक यात्रियों ने अमृतसर हवाई अड्डे से की यात्रा 
इस वर्ष श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट में यात्रियों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष से अब तक नौ फीसदी से अधिक लोगों ने अमृतसर एयरपोर्ट का प्रयोग किया है। 30 नवंबर तक 15 लाख 50 हजार से अधिक यात्री हवाई अड्डे से यात्रा कर चुके है। इस वर्ष श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 4 डोमेस्टिक और चार इंटरनेशनल उड़ान शुरू हुई है। हवाई अड्डे के विस्तार के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी 200 करोड़ से अधिक की राशि खर्च कर रही है। इस राशि से हवाई अड्डे में एक फाइव स्टार होटल, बड़ा मॉल और बच्चों के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed