फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritsar: Case of assault registered against Waris Punjab De head Amritpal Singh

Amritsar: 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल पर मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज, रोपड़ निवासी ने दी थी शिकायत

Fri, 17 Feb 2023 11:15 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Feb 2023 11:15 AM IST
सार

वरिंदर सिंह निवासी तहसील चमकौर साहिब जिला रूप नगर पुलिस को दिए बयान में कहा कि अमृतपाल के खिलाफ उन्होंने फेसबुक पर कुछ पोस्ट डाली थी। जिसके बाद से ही अमृतपाल का उनके साथ विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
Amritsar: Case of assault registered against Waris Punjab De head Amritpal Singh
अमृतपाल सिंह। - फोटो : twitter

विस्तार

अजनाला पुलिस ने वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह, उसके पांच साथियों और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि अमृतपाल सिंह ने एक अमृतधारी युवक को पीटा है वहीं अपने समर्थकों को भी युवक को पीटने के लिए उकसाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वरिंदर सिंह निवासी तहसील चमकौर साहिब जिला रूप नगर पुलिस को दिए बयान में कहा कि अमृतपाल के खिलाफ उन्होंने फेसबुक पर कुछ पोस्ट डाली थी। जिसके बाद से ही अमृतपाल का उनके साथ विवाद चल रहा था। बीते दिनों वह टकसाल के सिखों के साथ अमृतसर आए हुए थे। अमृतपाल उनसे बातचीत करना चाहता था। जिसके बाद उन्होंने अमृतसर या अजनाला में आकर बातचीत करने की बात कही थी। वरिंदर के बयान के अनुसार रात खाना खाकर वह अभी बाहर निकले ही थे कि तभी एक कार उनके पास आकर रुकी। कार में से कुछ युवक उतरे और उसे किडनैप कर जंडियाला गुरु के पास किसी मोटर पर ले आए। अमृतपाल वहीं अपने समर्थकों के साथ था। पहले उसने थप्पड़ मारे और फिर बाकियों को मारने के लिए कहा। करीब दो घंटे तक अलग अलग लोग उससे मारपीट करते रहे।
विज्ञापन

 
वरिंदर के अनुसार अमृतपाल बार बार उसे दीप सिद्धू के भाई मनदीप सिंह, पलविंदर सिंह तलवाड़ा और बाबा बख्शीश सिंह का नाम लेकर वीडियो बनाने के लिए कह रहा था। जब उसने मना किया तो वे उसे और मारने लगे। बाद में अमृतपाल व उसके साथियों ने उसकी माफी की वीडियो बनाई। अमृतपाल ने उसे छोड़ने से पहले धमकियां दी और कहा कि अगर अब उसने कभी उसके खिलाफ कुछ भी कहा तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। वरिंदर के बयान पर थाना अजनाला पुलिस ने अमृतपाल और उसके सथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed