{"_id":"63ef146f4837707a560065d2","slug":"amritsar-case-of-assault-registered-against-waris-punjab-de-head-amritpal-singh-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल पर मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज, रोपड़ निवासी ने दी थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल पर मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज, रोपड़ निवासी ने दी थी शिकायत
Fri, 17 Feb 2023 11:15 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 17 Feb 2023 11:15 AM IST
सार
वरिंदर सिंह निवासी तहसील चमकौर साहिब जिला रूप नगर पुलिस को दिए बयान में कहा कि अमृतपाल के खिलाफ उन्होंने फेसबुक पर कुछ पोस्ट डाली थी। जिसके बाद से ही अमृतपाल का उनके साथ विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजनाला पुलिस ने वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह, उसके पांच साथियों और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि अमृतपाल सिंह ने एक अमृतधारी युवक को पीटा है वहीं अपने समर्थकों को भी युवक को पीटने के लिए उकसाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वरिंदर सिंह निवासी तहसील चमकौर साहिब जिला रूप नगर पुलिस को दिए बयान में कहा कि अमृतपाल के खिलाफ उन्होंने फेसबुक पर कुछ पोस्ट डाली थी। जिसके बाद से ही अमृतपाल का उनके साथ विवाद चल रहा था। बीते दिनों वह टकसाल के सिखों के साथ अमृतसर आए हुए थे। अमृतपाल उनसे बातचीत करना चाहता था। जिसके बाद उन्होंने अमृतसर या अजनाला में आकर बातचीत करने की बात कही थी। वरिंदर के बयान के अनुसार रात खाना खाकर वह अभी बाहर निकले ही थे कि तभी एक कार उनके पास आकर रुकी। कार में से कुछ युवक उतरे और उसे किडनैप कर जंडियाला गुरु के पास किसी मोटर पर ले आए। अमृतपाल वहीं अपने समर्थकों के साथ था। पहले उसने थप्पड़ मारे और फिर बाकियों को मारने के लिए कहा। करीब दो घंटे तक अलग अलग लोग उससे मारपीट करते रहे।
विज्ञापन
वरिंदर के अनुसार अमृतपाल बार बार उसे दीप सिद्धू के भाई मनदीप सिंह, पलविंदर सिंह तलवाड़ा और बाबा बख्शीश सिंह का नाम लेकर वीडियो बनाने के लिए कह रहा था। जब उसने मना किया तो वे उसे और मारने लगे। बाद में अमृतपाल व उसके साथियों ने उसकी माफी की वीडियो बनाई। अमृतपाल ने उसे छोड़ने से पहले धमकियां दी और कहा कि अगर अब उसने कभी उसके खिलाफ कुछ भी कहा तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। वरिंदर के बयान पर थाना अजनाला पुलिस ने अमृतपाल और उसके सथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन