{"_id":"5b2bdcc04f1c1b315d8b66b8","slug":"amritsar-brts-project-to-start-from-first-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सितंबर से शुरू होगा अमृतसर बीआरटीएस प्रोजेक्ट, 26 जून को नवजोत सिद्धू करेंगे दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सितंबर से शुरू होगा अमृतसर बीआरटीएस प्रोजेक्ट, 26 जून को नवजोत सिद्धू करेंगे दौरा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Jun 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
निकायमंत्री नवजोत सिद्धू ने दावा किया है कि अमृतसर का बीआरटीएस प्रोजेक्ट एक सितंबर से शुरू हो जाएगा। 31 अगस्त तक इसकी सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली जाएंगी। प्रोजेक्ट के संबंध में उच्चस्तरीय मीटिंग के बाद सिद्धू ने कहा कि वित्तमंत्री बादल की इच्छा के मुताबिक 26 जून को वह सभी स्थानीय विधायकों और सांसद केसाथ प्रोजेक्ट का जायजा लेने जाएंगे। जिसके बाद बकाया कार्यों को पूरा किया जाएगा। मीटिंग में शिक्षामंत्री ओपी सोनी, सांसद गुरजीत औजला, मेयर करमजीत सिंह, विधायक सुनील दत्ती और अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन