{"_id":"663dbbea9af44cdc450f9f4b","slug":"amritpal-singh-petition-in-high-court-to-issue-order-to-release-him-for-election-nomination-hearing-today-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल में ही भरेगा नामांकन, पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल में ही भरेगा नामांकन, पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी
Fri, 10 May 2024 12:34 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 10 May 2024 12:34 PM IST
सार
अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहा है। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर ने अमृतपाल के समर्थन में खडूर साहिब से अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल सिक्योरिटी एक्ट में डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह का नामांकन जेल के सुपरिंटेंडेंट जेल में ही करवाएंगे।
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को जानकारी दी कि सोमवार को अमृतपाल सिंह के नामांकन का काम पूरा हो जाएगा। इस जानकारी के बाद हाईकोर्ट ने अमृतपाल सिंह की याचिका का निपटारा कर दिया।
दरअसल, अमृतपाल सिंह ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनाव नामांकन के लिए सात दिन के लिए रिहा करने का आदेश जारी करने की अपील की थी।
विज्ञापन
अमृतपाल ने हाईकोर्ट को बताया कि वह खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहता है। इसके लिए उसे नामांकन दाखिल करना है ऐसे में उसे सात दिन के लिए रिहा करने का आदेश जारी किया जाए। यदि यह संभव नहीं है तो इसके विकल्प में चुनाव आयोग को निर्देश दिया जाए कि जेल में ही उसका नामांकन भरने का इंतजाम किया जाए। उसने अपील की है कि डिब्रूगढ़ के एचडीएफसी बैंक के जरिए तरनतारन के एचडीएफसी बैंक में खाता खोलने की इजाजत दी जाए। नामांकन भरने के लिए उसे एक प्रपोजर से मिलने की भी इजाजत दी जाए।
विज्ञापन