फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritpal Singh may surrender security agencies alert in Punjab

Amritpal Singh: क्या आज आत्मसमर्पण कर देगा अमृतपाल? जत्थेदार ने बुलाई विशेष सभा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Fri, 07 Apr 2023 03:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 Apr 2023 03:09 AM IST
सार

पंजाब में संभावना जताई जा रही है कि अमृतपाल शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर सकता है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को एक विशेष सभा बुलाई है। अंदेशा है कि अमृतपाल इसी सभा में आत्मसमर्पण कर सकता है। पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियां अब सतर्क हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Amritpal Singh may surrender security agencies alert in Punjab
अमृतपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह करीब 20 दिन से भगोड़ा चल रहा है। अभी तक पुलिस उसका कोई सुराग नहीं लग पाई है। हालांकि अब अंदेशा जताया जा रहा है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार हरप्रीत सिंह की ओर से शुक्रवार को तलवंडी साबो के तख्त श्री दमदमा साहिब में बुलाई गई 'विशेष सभा' में वह आत्मसमर्पण कर सकता है। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ इसी चीज को लेकर पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां भी हरकत में आ गई हैं। पुलिस की कोशिश है कि वह किस भी धार्मिक स्थल में प्रवेश न कर सके। इतना ही नहीं पुलिस की तरफ से विशेष सर्च ऑपरेशन तक चलाया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले अमृतपाल ने एक वीडियो जारी कर जत्थेदार से सरबत खालसा बुलाने की मांग की थी लेकिन श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने ऐसा न कर सीधे शुक्रवार को विशेष सभा बुलाई है। सूत्रों के अनुसार 27 मार्च को जब अमृतपाल सिंह व उसका साथी पपलप्रीत होशियारपुर पहुंचे थे तो उन्होंने एक गुरुद्वारे में शरण ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गुरुद्वारे के एक प्रमुख व्यक्ति ने अमृतसर जाकर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मुलाकात की थी। उसके माध्यम से अमृतपाल सिंह ने सरेंडर करने की बात वहां तक पहुंचाई थी लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया था। हालांकि यह बात साफ हो गई जिस गुरुद्वारे में अमृतपाल रुका था, उसका वहां से पुराना लिंक था। फरवरी के पहले हफ्ते में वह वहां पर हुए समागम में शामिल हुआ था। इस संबंधी उस एरिया में पोस्टर भी लगे हैं। ऐसे में अब एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट हैं। इसके अलावा भारत-पाकिस्तान सीमा के क्षेत्रों में विशेष नाके लगाए जा रहे हैं ताकि उसको काबू किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed