फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritlal playing with borrowed stick, beat Jeev Milkha Singh

उधार की स्टिक से खेल रहे अमृतलाल, जीव मिल्खा सिंह को पछाड़ा

Fri, 04 Dec 2020 01:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Amritlal playing with borrowed stick, beat Jeev Milkha Singh
गोल्फर अमृतलाल। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। कैडी से अपने कॅरिअर की शुरुआत करने वाले अमृत लाल अब प्रोफेशनल गोल्फर बन चुके हैं। वह जीव मिल्खा सिंह इनविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में देश-विदेश के टॉप गोल्फर अपनी महंगी गोल्फ किट से खेल रहे हैं। वहीं अमृतलाल उधार में मांगी हुई साल पुरानी किट से खेल रहे हैं। फिर भी वह पहले दिन 16वीं पोजीशन पर आ गए हैं। वहीं जीव मिल्खा सिंह 68वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

एशियन टूर के विजेता रहे हिम्मत सिंह रॉय जब अमृ़तलाल से मिले तो उसके गोल्फ खेलने से काफी प्रभावित हुए। बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए गोल्फ की बेहतर स्टिक की जरूरत होती है जिसे खरीदने की अमृतलाल में हिम्मत नहीं थी। इस बात की जानकारी लेकर उन्होंने अमृतलाल को दो गोल्फ स्टिक लेकर दी, जिसे पटर और क्लब बोला जाता है। इनकी कीमत तीस से चालीस हजार के करीब है।
विज्ञापन

पिता ने दिहाड़ी से खरीदी थी पुरानी स्टिक
अमृतलाल के पिता सुच्चा सिंह चडीगढ़ गोल्फ क्लब में कैडी का काम करते थे। अमृतलाल भी पिता के साथ कैडी का काम करता था। बेटे की गोल्फ में रुचि को देखते हुए पिता ने रोजाना अपनी दिहाड़ी से पैसे बचाने शुरू किए। इससे गोल्फ की पुरानी स्टिक खरीदी। इसके बाद अमृतलाल ने अभ्यास करना शुरू कर दिया। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब हर साल अपने कैडी के लिए कुछ टूर्नामेंट करवाता है। इसमें हिस्सा लेकर अमृतलाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने खेल कॅरिअर का आगाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशनगढ़ में रहते हैं अमृतलाल
अमृतलाल चंडीगढ़ गोल्फ रेंज के पीछे गांव किशनगढ़ में रहता है। उन्होंने देश में आयोजित कई बड़े गोल्फ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करके खुद को साबित किया। इसे देखते हुए एयरफोर्स ने उसे एयरमैन की नौकरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed