{"_id":"5b7983b842c792463a2e4625","slug":"amrinder-singh-separated-himself-with-navjot-sidhu-visit-to-pakistan-and-hug-with-bajwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज सरहद पर शहीद हो रहे सैनिक, सिद्धू का बाजवा को जफ्फी डालना गलत: अमरिंदर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज सरहद पर शहीद हो रहे सैनिक, सिद्धू का बाजवा को जफ्फी डालना गलत: अमरिंदर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 20 Aug 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
अपने पाकिस्तान दौरे को लेकर विवादों में घिरे कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। विपक्षी दल तो पाक दौरे को लेकर उन पर हमला बोल ही रहे थे, अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी विरोध में आ गए हैं।
विज्ञापन
एक फोटो प्रदर्शनी के दौरान पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि हर दिन सरहद पर भारतीय सैनिक शहीद हो रहे हैं। सिद्धू पाकिस्तान सेना प्रमुख को गले लगाने को टाल सकते थे। यह गलत था। उन्हें इन भावों से बचना चाहिए था। आखिर मारने का हुक्म देने वाला तो सेना का प्रमुख ही होता है। फौजी तो अपने प्रमुख के आदेश का पालन करते हैं। हमारे फौजियों की हत्याओं के लिए पाक सेना प्रमुख ही जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा कि जहां तक सिद्धू के इमरान खान के शपथ ग्रहण में जाने की बात है, क्रिकेट खेलने के दिनों से उनके उनसे नजदीकी संबंध हैं। वे निजी हैसियत से समागम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के दौरान पाक अधिकृत कश्मीर के प्रेसिडेंट के बगल में बैठने के सवाल पर सीएम ने सिद्धू का बचाव किया। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि सिद्धू को यह न पता हो कि उनके बगल में कौन बैठा है और बैठने का इंतजाम भी उनके हाथों में नहीं था। लेकिन यह नहीं हो सकता है कि उन्हें बाजवा के बारे में न पता हो, क्योंकि फौजी अफसरों की वर्दी पर नाम लिखा होता है।
विज्ञापन