फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amrinder Singh Raja Warring to take charge as Punjab Congress president on April 22

पंजाब: 22 अप्रैल को होगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की ताजपोशी, कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को नहीं बुलाया

Tue, 19 Apr 2022 10:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Apr 2022 10:21 PM IST
सार

राजा वड़िंग उन सभी नेताओं से लगातार संपर्क साध रहे हैं, जो कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मुहिम के समय से सिद्धू का साथ देते रहे थे। राजा वड़िंग ने इन सभी नेताओं को 22 अप्रैल को पंजाब भवन पहुंचने का न्योता भेजा है।

विज्ञापन
Amrinder Singh Raja Warring to take charge as Punjab Congress president on April 22
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की ताजपोशी 22 अप्रैल को होगी। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में पद संभालेंगे। इस मौके पर पार्टी की प्रदेश इकाई से सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। हालांकि इस बार पार्टी कार्यकर्ता को इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया है, जैसा कि पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी के समय हुआ था।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, ताजपोशी कार्यक्रम में केवल वरिष्ठ नेताओं को बुलाने का फैसला खुद राजा वड़िंग ने लिया है, जो हाल के दिनों में पार्टी को एकजुट करने की मुहिम के तहत वरिष्ठ नेताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में वह सभी दिग्गजों और वरिष्ठ नेताओं को एक साथ मंच पर लाकर प्रदेश कांग्रेस के एकजुट होने का प्रदर्शन भी करेंगे। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू जोकि राजा वड़िंग की ताजपोशी से एक दिन पहले गुरुवार को अपने दो सहयोगियों के साथ सूबे के राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं। उनकी इस मुलाकात पर पंजाब कांग्रेस की चुप्पी से साफ है कि सिद्धू पार्टी से इतर अपनी सक्रियता बनाए रखते हुए कांग्रेस हाईकमान का ध्यान अपनी ओर खींचे रखना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह भी है कि नवजोत सिद्धू ने हाईकमान द्वारा राजा वड़िंग को प्रदेश प्रधान घोषित किए जाने के बाद से अब तक एक बार भी न तो राजा वड़िंग से मुलाकात की है। दूसरी ओर, राजा वड़िंग उन सभी नेताओं से लगातार संपर्क साध रहे हैं, जो कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मुहिम के समय से सिद्धू का साथ देते रहे थे। राजा वड़िंग ने इन सभी नेताओं को 22 अप्रैल को पंजाब भवन पहुंचने का न्योता भेजा है।


राज्यपाल से मिलेंगे नवजोत सिद्धू
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपने दो अन्य साथियों के साथ 21 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे प्रदेश के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर वे राज्य के ज्वलंत मुद्दों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। इस बीच प्रदेश कांग्रेस ने सिद्धू की राज्यपाल से मुलाकात को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। सिद्धू निजी तौर पर राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed