फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amrinder Singh Raja Warring targets BJP in Pathankot

पठानकोट पहुंचे वड़िंग: बोले- पंजाब का माहौल खराब कर रही भाजपा, प्रदेश सरकार पर भी निशाना

Fri, 16 Dec 2022 06:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 16 Dec 2022 06:59 PM IST
सार

राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में दिल्ली से लोग आकर वारदात को अंजाम देते हैं और फिर दिल्ली पुलिस ही उन्हें गिरफ्तार भी करती है। इसका सीधा तर्क यह है कि देश की अंदरूनी ताकतें ही पंजाब का माहौल खराब करने में जुटी हैं।  

विज्ञापन
Amrinder Singh Raja Warring targets BJP in Pathankot
पठानकोट पहुंचे राजा वड़िंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग ने पठानकोट पहुंचकर सूबे के हालात पर चर्चा की। उन्होंने प्रदेश के साथ केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के हालात के लिए जितनी पंजाब सरकार जिम्मेदार है, उतनी ही केंद्र भी है। भाजपा पंजाब में सियासी जमीन तलाश रही है। भाजपा पंजाब का माहौल खराब कर रही है। 

विज्ञापन


पंजाब में एक अनजान सरकार सत्ता पर काबिज है। अमरिंदर राजा वड़िंग पठानकोट में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष के ताजपोशी कार्यक्रम में पहुंचे थे। उनके साथ प्रताप सिंह बाजवा, अमित विज और तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा भी मौजूद रहे। राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में दिल्ली से लोग आकर वारदात को अंजाम देते हैं और फिर दिल्ली पुलिस ही उन्हें गिरफ्तार भी करती है। इसका सीधा तर्क यह है कि देश की अंदरूनी ताकतें ही पंजाब का माहौल खराब करने में जुटी हैं।  
विज्ञापन


कांग्रेस ने पंजाब के हालात पर नहीं किया समझौता
वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने भी बहुत गलतियां कीं लेकिन पंजाब के हालात पर समझौता नहीं किया। इच्छाशक्ति हो तो ऐसी वारदातों पर रोक लगाने के लिए एक घंटा काफी है। यहां दिन-दहाड़े गोलियां चल रही हैं। फिरौती मांगी जा रही हैं, सिक्योरिटी में लगे कर्मचारियों को भी मारा जा रहा है। वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ है। किसान कहीं भी धरना लगाकर लोगों को परेशान न करें। लोकतंत्र में विरोध जताने का अधिकार सबको है। कानूनों का ध्यान में रखकर विरोध जताना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed