फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amrinder Singh Raja Warring targeted Aam Aadmi Party in press conference

Punjab: आप पर बरसे राजा वड़िंग, बोले- पंजाब में दहशत का माहौल, लोग छोड़ रहे प्रदेश

Sat, 10 Dec 2022 01:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 10 Dec 2022 01:21 AM IST
सार

जा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप दोहराते हुए कहा कि आपने जानबूझकर सरकार विरोधी वोटों को बांटने का काम किया जबकि हिमाचल में आप नहीं दिखी और कांग्रेस ने राज्य में जीत का परचम लहराया।

विज्ञापन
Amrinder Singh Raja Warring targeted Aam Aadmi Party in press conference
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : @RajaBrar_INC

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि राज्य में भय और दहशत का माहौल है। लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और लोगों ने राज्य से बाहर जाना शुरू कर दिया है। पंजाब कांग्रेस भवन में शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में राजा वड़िंग ने गैंगस्टरों की ऐसी कई घटनाओं का जिक्र किया, जिसमें रंगदारी न देने या विरोध करने में उनकी हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे पहले पंजाब में ऐसा कभी नहीं हुआ था और अब राज्य में गैंगस्टरों का बोलबाला है। लोगों में डर का स्तर इतना अधिक है कि लोग राज्य ही नहीं देश से बाहर जाने लगे हैं। पंजाब से नए पासपोर्ट और उन्हें रिन्यू करने के आवेदन सबसे ज्यादा हैं। लोग यहां बने हालात के चलते राज्य को छोड़ना चाह रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी सरकार पर अपनी प्राथमिकताओं को तय करने में विफल रहने का आरोप लगाया और कहा कि आप ने पंजाब के संसाधनों को गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बर्बाद किया। इसके बावजूद उसे दोनों राज्यों में नकार दिया गया। उन्होंने आप नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि आप के दिल्ली और पंजाब मॉडलों से हिमाचल और गुजरात में क्या हुआ? उन्होंने पंजाब की आप सरकार द्वारा गुजरात चुनाव में किए गए भारी खर्च की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप दोहराते हुए कहा कि आपने जानबूझकर सरकार विरोधी वोटों को बांटने का काम किया जबकि हिमाचल में आप नहीं दिखी और कांग्रेस ने राज्य में जीत का परचम लहराया।


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के लिए एक नई शुरुआत बनेगा और यह प्रदर्शन कर्नाटक, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में भी जारी रहेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मकान मालिकों को कोई नोटिस दिए बगैर जालंधर में रिहायशी इमारतों को गिराए जाने की निंदा की। उन्होंने कहा कि अगर कोई अदालती निर्देश थे तो सरकार लोगों को बेघर करने के बजाय उन घरों में रहने वालों की कानूनी मदद कर सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed