फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amount of Jangi Jagir doubled in Punjab

Punjab News: पंजाब में जंगी जागीर की राशि दोगुना, अब सालाना मिलेंगे 20 हजार रुपये

Mon, 26 Jun 2023 09:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Jun 2023 09:32 PM IST
सार

ऐसे माता-पिता जो पंजाब के निवासी हैं और जिनके बेटों ने दूसरे विश्व युद्ध, 1962 के भारत-चीन और 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय सेना में सेवाएं दी थीं, उन्हें पंजाब सरकार हर वर्ष 'जंगी जागीर' की राशि अदा करती है।

विज्ञापन
Amount of Jangi Jagir doubled in Punjab
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार ने ‘पंजाब वार अवार्ड एक्ट-1948 के तहत 'जंगी जागीर' (विशेष सम्मान राशि) को मौजूदा 10 हजार रुपये वार्षिक से दोगुना करते हुए 20 हजार रुपये कर दिया है। यह जानकारी सोमवार को पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी। उन्होंने बताया कि जून 2013 के बाद 'जंगी जागीर' में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। 

विज्ञापन


मौजूदा महंगाई को देखते हुए सरकार ने देश के शूरवीरों के माता-पिता के लिए दी जाने वाली इस राशि को बढ़ाने का निर्णय लिया है। वित्त मंत्री ने कहा कि रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग की तरफ से इस संबंध में भेजे गए प्रस्ताव को वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। पंजाब सरकार उन माता-पिता की ऋणी है, जिन्होंने बिना कोई परवाह किए अपने बेटों को देश की सेवा के लिए भेजा था।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ऐसे माता-पिता जो पंजाब के निवासी हैं और जिनके बेटों ने दूसरे विश्व युद्ध, 1962 के भारत-चीन और 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय सेना में सेवाएं दी थीं, उन्हें पंजाब सरकार हर वर्ष 'जंगी जागीर' की राशि अदा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed