{"_id":"6682000ed1ab1fe3b60fafa9","slug":"among-chess-players-vedant-aluri-bhaskar-ratna-and-pratyaksha-reached-the-top-after-5th-round-chandigarh-news-c-16-pkl1043-457564-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शतरंज के खिलाड़ियों में वेदांत, आलूरी भास्कर रत्ना और प्रत्यक्ष 5वें राउंड के बाद शीर्ष पर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शतरंज के खिलाड़ियों में वेदांत, आलूरी भास्कर रत्ना और प्रत्यक्ष 5वें राउंड के बाद शीर्ष पर पहुंचे
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले शतरंज के खिलाड़ियों में वेदांत गर्ग, आलूरी भास्कर रत्ना और प्रत्यक्ष गोयल टूर्नामेंट के पांचवें राउंड के बाद शीर्ष पद पर पहुंच गए हैँ। इन मुकाबलों का आयोजन देव समाज कॉलेज-36 में आयोजित किया जा रहा है। रविवार को टूर्नामेंट के तीसरे दिन के मुकाबले आयोजित किए गए और इस मेगा इवेंट में 470 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इस टूर्नामेेंट में 18 राज्यों के खिलाड़ी और जिंबाब्वे के दो खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जबकि 203 अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटेड खिलाड़ी हैं। इस टूर्नामेंट का आयोजन चंडीगढ़ शतरंज अकादमी की ओर से ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के नियमों के मुताबिक आयोजित किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 2 जुलाई तक खेला जाना है और टूर्नामेंट की विजेता राशि 5 लाख रुपये रखी गई है।