फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amit Shah Rally in Punjab Union Home Minister Amit Shah Rally in Gurdaspur Today

Amit Shah in Punjab: गुरदासपुर रैली में अमित शाह का भगवंत मान पर निशाना, कहा-वे केजरीवाल के पायलट हैं

Sun, 18 Jun 2023 03:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 18 Jun 2023 03:24 PM IST
सार

अमित शाह ने करतारपुर साहिब की पवित्र धरती को नमन कर अपना भाषण शुरू किया। मान ने कहा कि पंजाब ऐसा राज्य है, जहां तिरंगे के तीनों रंग देखने को मिलते हैं। शहीदों के बलिदान के भाव में केसरिया रंग देखने को मिलता है। पंजाब ने आजादी के पहले और आजादी के बाद हर संकट में पूरे देश की रक्षा की है।

विज्ञापन
Amit Shah Rally in Punjab Union Home Minister Amit Shah Rally in Gurdaspur Today
गुरदासपुर में रैली को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पंजाब के गुरदासपुर में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आप सरकार और सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी जैसी खोखले वादे करने वाली सरकार मैंने अपने पूरे जीवन में नहीं देखी।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: साक्षी मलिक के दावे पर बबीता फोगाट का पलटवार, कहा- बात ऐसी न कहो कि छिपानी पड़ जाए...

विज्ञापन


शाह ने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री सिर्फ अरविंद केजरीवाल को देशभर का दौरा करवाते हैं। मुख्यमंत्री का पूरा समय केजरीवाल के दौरे में जाता है, जिस कारण पंजाब की कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है लेकिन मुख्यमंत्री के पास पंजाब के लिए समय ही नहीं है। मुख्यमंत्री से सवाल पूछते हुए शाह ने कहा कि कहां है हर योग्य महिला को मिलने वाले एक हजार रुपये, नवविवाहित लड़कियों को मिलने वाली शगुन स्कीम। उन्होनें कहा कि केजरीवाल को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न राज्यों में पंजाब के पैसों से इश्तिहार जारी किए जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में तिरंगे के तीनों रंग दिखते हैं
अमित शाह ने करतारपुर साहिब की पवित्र धरती को नमन कर अपना भाषण शुरू किया। मान ने कहा कि पंजाब ऐसा राज्य है, जहां तिरंगे के तीनों रंग देखने को मिलते हैं। शहीदों के बलिदान के भाव में केसरिया रंग देखने को मिलता है, गुरुओं के शांति और सद्भाव के संदेश में सफेद रंग दिखाई देता है और अन्नदाता जब देश के गोदामों को भर देता है, तब हमें हरा रंग भी देखने को मिलता है। महान सिख गुरुओं ने न केवल पंजाब बल्कि देशभर में हमें देशभक्ति, समानता और सद्भाव का पाठ सिखाया। इसी पर चलते हुए पंजाब ने आजादी के पहले और आजादी के बाद हर संकट में पूरे देश की रक्षा की है।

इस दौरान अमित शाह ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता। इसके लिए अमृतसर में एनसीबी का दफ्तर खोला जाएगा। इस मौके पर भाजपा के सीनियर नेताओं ने अपने भाषण के जरिए मोदी सरकार के नौ साल पर अपने विचार सांझे किए। इस मौके पर इस मौके पर पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा, सीनियर नेता सुनील जाखड़, मनप्रीत सिंह बादल, फतेहजंग सिंह बाजवा, मनोरंजन कालिया, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी, कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह, आदि उपस्थित थे।


मोदी ने विदेशों में बढ़ाया मान
शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने विदेशों में भारत का मान बढ़ाया है। मोदी ने देश को गौरव दिलाने का काम किया। पीए अभी-अभी G7 शिखर सम्मेलन में गए और वहां से अफ्रीका गए। कोई ऑटोग्राफ मांगता है, कोई उनका समय मांगता है, तो कोई उनके पैर भी छू लेता है। मोदी जहां-जहां जाते हैं, वहां मोदी-मोदी के नारे लगते हैं और ये नारे भाजपा या मोदी के लिए नहीं हैं... ये नारे देश के सम्मान में लगते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले नौ साल में मोदी सरकार ने बेमिसाल काम किए है। उन्होंने कहा कि आज भारत की पहचान एक ताकतवर देश के रुप में पहचान होती है। मोदी सरकार ने गरीब कल्याण योजना के तहत करोड़ो लोगों को एक आशा भरा जीवन देने का काम किया है। गरीब लोगों को घर मिले, घर में शौचालय मिले, घर में बिजली मिली, नल से पानी मिले, पांच लाख तक की दवाईयां नरेंद्र मोदी सरकार ने दी है।

सिख दंगों के दोषियों को मोदी सरकार ने भेजा जेल
शाह ने कहा कि 1984 में जो नरसंहार कांग्रेस के नेतृत्व ने किया था, हजारों निर्दोष सिख भाई-बहनों की हत्या की थी। 1984 से लेकर 2014 तक दोषियों को सजा नहीं हुई। सिख दंगों के दोषियों को जेल भेजने का काम नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed