Haryana News: अमित शाह ने मनोहर लाल के साथ की बैठक, सरकार व संगठन का लिया फीडबैक
केंद्रीय मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गीता महोत्सव में हिस्सा लेने कुरुक्षेत्र पहुंचे। वहां से वह हेलिकॉटर से चंडीगढ़ के सेक्टर तीन पहुंचे। उनके साथ सीएम मनोहर लाल भी थे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों को लेकर बातचीत हुई। बातचीत के दौरान लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बीच शुक्रवार को कई मुद्दों को लेकर विचार विमर्श हुआ। कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ आने पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सीधे सीएम मनोहर लाल के आवास संत कबीर कुटीर पहुंचे। यहां पर यूटी प्रशासक व पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित भी मौजूद रहे।
सूत्रों ने बताया कि शाह और मनोहर के बीच साल 2024 के रोडमैप पर चर्चा हुई। संभावना जताई जा रही है कि अब कभी भी संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा की जा सकती है। इसके साथ ही कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा हुई है। इसके साथ ही शाह ने सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लिया।
सीएम मनोहर लाल ने उन्हें सरकार के कामकाज का ब्योरा भी दिया। अंत्योदय परिवार को लेकर चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी शाह ने फीडबैक लिया। संत कबीर आवास पर 28 दिसंबर को होने वाली सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) की बैठक को लेकर भी चर्चा हुई है।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गीता महोत्सव में हिस्सा लेने कुरुक्षेत्र पहुंचे। वहां से वह हेलिकॉटर से चंडीगढ़ के सेक्टर तीन पहुंचे। उनके साथ सीएम मनोहर लाल भी थे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों को लेकर बातचीत हुई। बातचीत के दौरान लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई है।
हरियाणा में अगले साल लोकसभा के बाद विधानसभा के चुनाव के होने हैं। दोनों चुनावों की तैयारियों में भाजपा जुटी हुई है। सीएम मनोहर ने शाह को प्रदेश के राजनीतिक हालात और मुद्दों से अवगत कराया। केंद्र और राज्य की योजनाओं के लाभार्थियों के बारे में भी अवगत कराया। इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही संगठन के नए पदाधिकारियों की सूची जारी हो जाएगी। इसके साथ ही कैबिनेट विस्तार की भी जल्द सूचना मिल सकती है।
इधर, बिप्लब देब ने नायब सैनी से की मुलाकात
वहीं, दूसरी तरफ हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब से उनके आवास पर मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं ने लगभग एक घंटे तक संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। साथ ही लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारियों का फीडबैक लिया। इस दौरान सैनी ने प्रदेश प्रभारी को विकसित भारत संकल्प यात्रा के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इससे पहले सैनी ने गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय से भी मुलाकात की। मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि तीन राज्यों में प्रचंड जीत के बाद पार्टी अब अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। पार्टी हरियाणा में लोकसभा की दस की दस सीटों पर कमल खिलाने और विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है।