फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amit Shah Formula for BJP to Win Lok sabha Election 2019

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी की जीत के लिए अमित शाह ने दिया एक शानदार फॉर्मूला, जानिए

Mon, 10 Dec 2018 01:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 10 Dec 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah Formula for BJP to Win Lok sabha Election 2019
Amit Shah
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को यह फार्मूला दिया है। इसके तहत भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के हर लोकसभा हलके में एक खास टीम गठित करने की तैयारी की है। हर हलके की टीम सीधे तौर पर केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में रहेगी। केंद्रीय संगठन इसके सदस्यों से सीधे फीडबैक ले सकेगा। फार्मूला के पहले चरण में सभी हलकों में एक-एक प्रभारी नियुक्त किया जा चुका है। अब प्रभारी की अगुवाई में 27 लोगों की टीमें बनाई जाएंगी। इस तरह हर हलके की कमान 28 लोगों की टीम के हाथों में होगी।
विज्ञापन


इन टीमों में पार्टी विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को शामिल करेगी, लेकिन वे सभी पार्टी पदाधिकारी होंगे। ये लोग अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। साथ ही निचले स्तर से फीडबैक लेकर संगठन को देंगे। टीम के सभी सदस्यों का सारा ब्योरा केंद्रीय संगठन को भी भेजा जाएगा। हाईकमान सीधे तौर पर इन लोगों से फीडबैक ले सकेगा। ये टीमें अपने व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगे। जिनके जरिये विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के साथ तालमेल बनाएंगी। चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय नेतृत्व से मिलने वाले निर्देशों के मुताबिक जानकारियां लोगों तक पहुंचाएंगी। राष्ट्रीय नेतृत्व में ने पंजाब पदाधिकारियों को जल्द टीमें गठित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अब तक नहीं बने शक्ति केंद्र
भाजपा ने एक और चुनाव रणनीति के तहत कुछ बूथों पर एक शक्ति केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई थी। सभी जिलों को 26 नवंबर तक शक्ति केंद्र गठित करने को कहा गया था। लेकिन इस बीच राम मंदिर को लेकर सभी जिलों में कार्यक्रम करने के निर्देश आ गए। यह संघ का महत्वपूर्ण कार्यक्रम था तो सारी पार्टी इसमें उलझ गई। जिसके चलते शक्ति केंद्रों का काम पूरा नहीं हो सका है। जिन जिलों में नौ दिसंबर को राम मंदिर संबंधित कार्यक्रम हो गए हैं, उन्हें एक हफ्ते में शक्ति केंद्रों का काम पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस माह आएंगे शाह
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिसंबर में पंजाब आकर चुनावी तैयारियों का जायाज लेंगे। शाह के प्रदेश के साथ-साथ जिला प्रधानों के साथ बैठक की उम्मीद है। जिसमें वह लोकसभा हलके की टीम, शक्ति केंद्र और बूथ कमेटियों का फीडबैक लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed