{"_id":"5c32e013bdec2256dc68c3f2","slug":"american-sikh-organization-decision-to-honour-navjot-sidhu-for-kartarpur-corridor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू को अमेरिका में गोल्ड मेडल देकर किया जाएगा सम्मानित, इस विशेष काम के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू को अमेरिका में गोल्ड मेडल देकर किया जाएगा सम्मानित, इस विशेष काम के लिए
Mon, 07 Jan 2019 10:44 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को अमेरिका का एक संगठन गोल्ड मेडल देकर सम्मानित करेगा। इस सम्मान की वजह संगठन के डायरेक्टर ने बताई। अमेरिका में बने सिख संगठन ‘सिख्स ऑफ अमेरिका’के डायरेक्टर जसदीप सिंह जस्सी ने बताया कि मंत्री सिद्धू को सम्मानित करने का फैसला लिया गया है। यह सम्मान उन्हें करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण के लिए आवाज उठाने के लिए दिया जाएगा।
संगठन के शिष्टमंडल ने सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर से उनके निवास पर मुलाकात की। इस मीटिंग के दौरान शिष्टमंडल ने सुझाव दिया है कि नवजोत सिद्धू चार जुलाई को अमेरिका आएं। इस दिन अमेरिका में रहने वाले सिख ‘सिख डे परेड’का आयोजन करते हैं। इस मौके पर उनका सम्मान किया जाएगा। जयदीप सिंह ने बताया कि अब शिष्टमंडल 20 जनवरी को सिद्धू से मिलेगा।
डॉ. नवजोत कौर जनवरी के अंतिम सप्ताह में कार्यक्रम को अंतिम रूप दे देंगी। बता दें कि मीटिंग में डॉ. नवजोत कौर ने पंजाब में चल रहे कई प्रोजेक्ट के बारे में शिष्टमंडल से चर्चा की। स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से नौजवानों को रोजगार के लायक बनाना, आर्ट एंड कल्चरल हब बनाना, महाराजा रंजीत सिंह की यादगार बनाना, श्री आनंदपुर साहिब और हरिके पत्तन को पर्यटन के साथ जोड़कर प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के किए जा रहे प्रयासों की चर्चा भी की गई।