{"_id":"467eba4fd0575f2d6971148126f7f06b","slug":"ambani-and-mittal-chartered-will-land-at-city-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे अंबानी और मित्तल के चार्टेड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे अंबानी और मित्तल के चार्टेड
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 09 Dec 2013 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के प्रोग्रेसिव पंजाब के लिए चंडीगढ़ का एयरपोर्ट तैयार है। देश के शीर्ष बिजनेसमैन अपने अपने चार्टेड विमान से चंडीगढ़ के एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे।
इन बिजनेसमैन को देखते हुए चंडीगढ़ एयरपोर्ट की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है।
पंजाब सरकार द्वारा मोहाली में आयोजित की जाने वाली दो दिवसयी प्रोग्रेसिव पंजाब समिट में भाग लेने के लिए इन उद्योगपतियों के विमान यहां उतरेंगे।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट के सूत्रों के अनुसार सिटी एयरपोर्ट पर उतरने वाले उद्योगपति के चार्टेड विमानों में प्रमुख हस्तियों मुकेश अंबानी, लक्ष्मी मित्तल के विमान होंगे।
यह उद्योगपति अपने प्रोजेक्ट को लगाने के सिलसिले में चंडीगढ़ पहुंचेंगे। वहीं डीएलएफ और टीसीएस के उच्चाधिकारी भी इस समिट में भाग लेने के लिए आएंगे। मोहाली में होने वाली प्रोग्रेसिव पंजाब समिट के लिए विदेशी प्रतिनिधि भी आएंगे।
प्रभावित हो सकती हैं उड़ाने
चंडीगढ़ से 18 फ्लाइट्स हैं। यह फ्लाइट्स सुबह साढ़ सात बजे से शुरू हो जाती हैं। इन फ्लाइट्स के संग ही करीब 12 चार्टेड फ्लाइट्स के उतरने से रुटीन फ्लाइट का शेड्यूल भी प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
मनमोहन शेट्टी भी आएंगे
मोहाली में होने वाली प्रोग्रेसिव पंजाब समिट में भाग लेने के लिए जाने माने प्रोड्यूसर मनमोहन शेट्टी भी अपने प्रतिनिधियों के साथ पहुंचेंगे।
वह यहां लुधियाना के निकट एक बड़े थीम पार्क के लिए जमीन देखने आएंगे। मनमोहन शेट्टी ने बताया कि पंजाब सरकार इस पार्क के लिए उनको किफायती दरों पर जगह और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी।