फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ambala ludhiana rail track block on 28 november

ट्रेन में सफर करने वाले ध्यान दें, 4 पैसेंजर रहेंगी रद्द, कई के रूट बदले

Mon, 27 Nov 2017 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Mon, 27 Nov 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
ambala ludhiana rail track block on 28 november
ट्रेन - फोटो : self
ट्रेन में हर रोज सफर करने वाले लोग ध्यान दें, 28 नवंबर को चार पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं कइयों का रूट बदल दिया गया है। अंबाला-लुधियाना रेल सेक्शन पर 28 नवंबर को अंबाला मंडल की ओर से दो जगहों पर मरम्मत के चलते सात घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने बताया कि लुधियाना ट्रैक पर राजपुरा-सराय बंजारा सेक्शन और सरहिंद-साहनेवाल के बीच मरम्मत कार्य होगा। इस कारण सुबह 11 बजकर 20 मिनट से शाम छह बजकर 20 मिनट तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। ब्लॉक के कारण चार पैसेंजर ट्रेनों के अलावा दर्जनों ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
28 नवंबर को ट्रेन नंबर 64518-17 नंगलडैम-अंबाला पैसेंजर, 74994-93 अंबाला कैंट-कुरुक्षेत्र पैसेंजर रद्द रहेंगी। इसके अलावा जिन ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं उनमें 12472 कटड़ा-बांद्रा एक्सप्रेस, अमृतसर-बांद्रा एक्सप्रेस, 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस, 12920 कटड़ा-इंदौर मालवा एक्सप्रेस, 46516 नंगलडैम-अंबाला पैसेंजर, 22429 दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस, 15209 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, 12925 बांद्रा-अमृतसर एक्सप्रेस, 12715 नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस को अंबाला-लुधियाना रूट के बजाए चंडीगढ़-मोरिंडा रूट से लुधियाना निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेन बीच रास्ते होंगी रद्द
रेलवे द्वारा कई ट्रेन बीच रास्ते रद्द की जाएगी जिनमें 74646 जालंधर-अंबाला पैसेंजर को लुधियाना स्टेशन पर रद्द किया जाएगा। 64512 नंगलडैम-सहारनपुर पैसेंजर अंबाला में रद्द होगी। 76645 अंबाला कैंट-जालंधर को लुधियाना स्टेशन पर रद्द किया जाएगा। 64511 सहारनपुर-नंगलडैम को अंबाला में रद्द किया जाएगा।। इसके अलावा अन्य पैसेंजर ट्रेनों पर भी असर पड़ेगा।


रेलवे ने इन ट्रेनों को पांच दिसंबर तक किया रद्द
लखनऊ-सुल्तानपुर रेल सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग, डबलिंग कार्य के चलते रेलवे ने पांच दिसंबर तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें 13049-50 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक रद्द रहेगी। 22356 चंडीगढ़-दानापुर एक्सप्रेस 27 नवंबर से चार दिसंबर तक, 12332 जम्मू-हावड़ा एक्सप्रेस 30 नवंबर से चार दिसंबर तक, 14611-12 कटड़ा एक्सप्रेस 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक, 12358 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस चार दिसंबर को, 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस दो दिसंबर को, 22355 दानापुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 26 और 29 नवंबर के अलावा तीन दिसंबर को रद्द रहेगी। इसके अलावा 14524-23 अंबाला कैंट-मुज्जफरपुर एक्सप्रेस दो और चार दिसंबर को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed