{"_id":"4a256a28ac22ab9376e9450047391098","slug":"ambala-divison-12-trains-cancelled-till-28-june-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें! अंबाला डिविजन की 12 ट्रेनें 28 जून तक रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण ध्यान दें! अंबाला डिविजन की 12 ट्रेनें 28 जून तक रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 25 Jun 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी मध्य रेलवे के इटारसी स्टेशन के रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) सिग्नल सिस्टम में आग लगने की घटना के चलते बुधवार को दिल्ली बड़ौदा हाउस मुख्यालय ने अंबाला-फिरोजपुर डिवीजन की 12 ट्रेनों को वीरवार से 28 जून तक के लिए रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
ट्रेनों का संचालन न होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं, रेल अधिकारियों का कहना है कि आरआरआई सिग्नल सिस्टम काम न करने के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए ही यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन----------------------------------------तिथि
कालका-साईं नगर शिरड़ी एक्सप्रेस-----------25 जून
ऊना, हिमाचल-नांदेड़ साहिब एक्सप्रेस--------25 जून
मुंबई सेंट्रल-अमृतसर एक्सप्रेस----------------26 जून
जम्मूतवी-पुणे एक्सप्रेस-----------------------26 जून
चंडीगढ़-मधुरई एक्सप्रेस---------------------26 जून
मुंबई सेंट्रल- धूली एक्सप्रेस------------------26 जून
पूणे-जम्मूतवी जेहलम एक्सप्रेस---------------26 जून
अमृतसर-छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस-----------------27 जून
साईं नगर शिरड़ी-कालका एक्सप्रेस------------27 जून
नादेड़- ऊना हिमाचल एक्सप्रेस--------------27 जून
मुंबई सेंट्रल-धूली एक्सप्रेस------------------28 जून
पूणे-जम्मूतवी जेहलम एक्सप्रेस-------------28 जून