फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ambala Cantt election result 2024 assembly election anil vij chitra sarwara

Ambala Cantt Election Result 2024: अनिल विज-परविंदर परी की राह में निर्दलीय चित्रा बनीं रोड़ा

Tue, 08 Oct 2024 09:56 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 08 Oct 2024 09:56 AM IST
सार

चित्रा ने वर्ष 2019 का चुनाव भी कांग्रेस से बागी होकर ही लड़ा था और विज को कड़ी टक्कर देते हुए दूसरे स्थान पर रही थीं। जो विज के लिए मुश्किल पैदा कर सकती हैं। छावनी सीट पर पंजाबियों और वैश्य समाज का दबदबा है। एससी वोटर भी यहां ठीक-ठाक हैं।

विज्ञापन
Ambala Cantt election result 2024 assembly election anil vij chitra sarwara
हरियाणा चुनाव - फोटो : फाइल

विस्तार

अंबाला छावनी से भाजपा प्रत्याशी अनिल विज और कांग्रेस प्रत्याशी परविंदर सिंह परी की राह में निर्दलीय प्रत्याशी चित्रा सरवारा रोड़ा बनी हुई हैं। चित्रा दोनों को कड़ी टक्कर देते हुए मुकाबले को त्रिकोना बना रही हैं।

विज्ञापन


दरअसल, चित्रा कांग्रेस से टिकट न मिलने पर बागी होकर मैदान में हैं। उनके पिता पूर्व मंत्री निर्मल सिंह अंबाला सिटी सीट से बताैर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। हुड्डा खेमे से सीट छीनकर सांसद कुमारी सैलजा ने यहां से परविंदर सिंह परी को टिकट दिलवाया है। इसी के चलते कांग्रेस यहां खेमों में बंटकर चुनाव लड़ रही है। इसका फायदा विज को मिल सकता है।
विज्ञापन


दूसरी ओर चित्रा ने वर्ष 2019 का चुनाव भी कांग्रेस से बागी होकर ही लड़ा था और विज को कड़ी टक्कर देते हुए दूसरे स्थान पर रही थीं। जो विज के लिए मुश्किल पैदा कर सकती हैं। जातीय समीकरणों की बात करें तो छावनी सीट पर पंजाबियों और वैश्य समाज का दबदबा है। एससी वोटर भी यहां ठीक-ठाक हैं। अनिल विज और कांग्रेस प्रत्याशी परविंदर परी दोनों पंजाबी हैं तो चित्रा जाट बिरादरी से ताल्लुक रखती हैं। चूंकि किसान अंबाला-पटियाला बाॅर्डर पर बैठे हैं, इनकी नाराजगी भाजपा प्रत्याशी को झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्स फैक्टर - विज और परी दोनों पंजाबी, चित्रा जाट। किसानों की नाराजगी जीत-हार पर डालेगी असर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed