{"_id":"65f0d1a5f88285ddfd068b14","slug":"amazon-fined-rs-25-lakh-for-selling-fake-brand-socks-chandigarh-news-c-16-sml1026-374470-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नकली ब्रांड की जुराब बेचने पर अमेजन पर 25 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नकली ब्रांड की जुराब बेचने पर अमेजन पर 25 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑनलाइन शापिंग वेबसाइट अमेजन से मार्क जैकब्स ब्रांड की एक जोड़ी जुराब (मोजे) खरीदने पर अमेजन ने असली की जगह दूसरे ब्रांड की जुराब बेच दी। इस पर आयोग ने अमेजन को ग्राहक से धोखाधड़ी व भ्रमित करने का दोषी मानते हुए 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह राशि अमेजन को कंज्यूमर लीगल एड अकाउंट में जमा करनी होगी। इसके अलावा शिकायतकर्ता को हुई मानसिक परेशानी के लिए अमेजन को उन्हें दो लाख रुपये हर्जाना देना होगा और खरीदे गए सामान की कीमत 279 रुपये नौ प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाने होंगे। मुकदमा खर्च के तौर पर 20 हजार रुपये अलग से देने होंगे। आयोग ने कहा कि देश में बहुत सी ई-कामर्स कंपनियां लोगों को खरीदारी की सुविधा दे रही है। हालांकि, कुछ कंपनियां अपने फायदे के लिए बड़े ब्रांड्स के नकली प्रोडक्ट बेचती हैं। ऐसा करना लोगों के साथ धोखा है।
सेक्टर-9 के रहने वाले जतिन बंसल ने अमेजन के खिलाफ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग को शिकायत दी थी। आयोग को दी शिकायत में जतिन बंसल ने बताया था कि उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन रीसेलर प्राइवेट लिमिटेड (अमेजन) से 22 फरवरी 2023 को मार्क जैकब्स ब्रांड की एक जोड़ी जुराब (मोजे) आर्डर किए थे। छूट के बाद इसकी कीमत 279.30 रुपये थी। 25 फरवरी 2023 को जब उन्हें आर्डर मिला तो वह देखकर हैरान रह गए। क्योंकि मोजे का ब्रांड मार्क जैकब्स के बजाय सिर्फ मार्क था। मार्क ब्रांड वीके बुनाई उद्योग दिल्ली का है।
शिकायतकर्ता ने कहा कि अमेजन ने अपनी वेबसाइट पर कभी भी मार्क ब्रांड की मोजे की जोड़ी नहीं दिखाई, जबकि जो मोजे अमेजन वेबसाइट पर दिखाए गए उनमें ब्रांड का नाम मार्क जैकब्स था। इसलिए शिकायतकर्ता ने केवल मार्क जैकब्स ब्रांड के मोजे खरीदने के लिए ऑर्डर किया था। शिकायतकर्ता ने अमेजन कंपनी को इसकी शिकायत दी। उन्होंने कहा कि उन्हें मार्क जैकब्स ब्रांड के मोजे दिए जाएं या इन्हें वापस लिया जाए। शिकायतकर्ता अमेजन के ग्राहक सेवा विभाग को कई बार काल किया और कहा कि उन्हें नकली प्रोडक्ट देकर गुमराह किया गया है। उनकी राशि को तत्काल वापस करने का अनुरोध किया, लेकिन उनकी शिकायत का कोई हल नहीं किया। इसके बाद अमेजन के खिलाफ आयोग को शिकायत दी।