{"_id":"5eaddea38ebc3e90501824a1","slug":"amazing-colors-of-nature-seen-in-national-e-competition-chandigarh-news-pkl374070939","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय ई-प्रतियोगिता में प्रकृति के अद्भुत रंग दिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय ई-प्रतियोगिता में प्रकृति के अद्भुत रंग दिखे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। संपूर्ण विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। लोग अपने घरों में रहकर संपूर्ण विश्व के स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। इस समय सारा परिवार वर्षों बाद एक-दूसरे को इतना अधिक समय दे पा रहा है। इसी कला को निखारने के मकसद से विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की ओर से एक राष्ट्रीय ई-प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें चंडीगढ़ सहित देशभर के 15 हजार से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया।
लॉकडाउन के कारण लोगों और वाहनों का आवागमन बंद है। इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। दूर शहरों से पर्वत दिखने लगे हैं, नदियां व आसमान साफ हो गया है। जंगलों के जानवर सड़क पर घूमते देखे गए हैं। ऐसे अद्भुत दृश्यों को पेंटिंग के माध्यम से कागज पर उतारने और अपने घर को साफ सुथरा कर उसके चित्र भेजने की प्रतियोगिता का विचार राष्ट्रीय स्तर पर हुआ।
पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर इस ई-प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 13 से 23 अप्रैल तक चली। इसमें छह प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की ओर से ई-प्रतियोगिता का यह पहला अनुभव था।
विज्ञापन
13 मई को होगी परिणामों की घोषणा
पूरे देश से 15,363 प्रविष्ठियां आईं। इसमें दिल्ली से 784, हरियाणा 431, पंजाब 1803, हिमाचल 140 और जम्मू-कश्मीर के 32 और चंडीगढ़ के कुछ प्रतिभागी रहे। इसमें परिवार के छोटे बच्चे से लेकर बड़े सदस्यों ने भी भाग लिया। 24 से 30 अप्रैल तक हर प्रांत में 13 सदस्यीय निर्णायक मंडल का गठन कर प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया गया। हर क्षेत्र में प्रथम दो स्थानों के लिए प्रतियोगियों का चयन किया गया। राष्ट्रीय स्तर के परिणाम 13 मई को आएंगे।