{"_id":"56c3a4a006fba20a241c3efb9a55d7d2","slug":"amarujala-vaisakhi-celebreation-13-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बैसाखी मुटियार दी’ बनना है तो यहां फोन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बैसाखी मुटियार दी’ बनना है तो यहां फोन करें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 31 Mar 2014 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला, सोशल वेलफेयर विभाग यूटी प्रशासन और ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट के सहयोग से ‘रूपांतरण बैसाखी मुटियार दी’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 13 अप्रैल दोपहर दो बजे टैगोर थियेटर सेक्टर-18 में होगा। अमर उजाला रूपांतरण क्लब की सदस्यों और उनके परिवार के लिए यह कार्यक्रम खास तौर पर आयोजित किया जा रहा है। स्नेहालय के बच्चे डांस की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
बैसाखी के उपलक्ष्य पर होने इस कार्यक्रम में अमर उजाला रूपांतरण क्लब की सदस्य और उनके बच्चों के लिए कई कंपीटिशन भी करवाए जाएंगे। इसमें सदस्यों के लिए पंजाबी ट्रेडीशनल सांग कंपीटिशन, गिद्दा, भंगड़ा (बच्चे भी हिस्सा ले सकते हैं) और सोशल और कल्चरल मुद्दों पर स्किट कंपीटिशन होंगे।
विज्ञापन
साथ ही बच्चों के लिए दो वर्ग में जूनियर (6 से 10 साल) और सीनियर वर्ग (11 से 16 साल) में पेंटिंग कंपीटिशन का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा रूपांतरण क्लब के लिए तंबोला भी खेला जाएगा, जिसमें जीतने वालों को इनाम दिया जाएगा। अमर उजाला बैसाखी बंपर लॉटरी भी होगी।
विज्ञापन
इच्छुक प्रतिभागी कंपीटिशन में भाग लेने के लिए 9815605916 और 9803079803 पर संपर्क कर अपनी रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। कार्यक्रम में अमर उजाला रूपांतरण क्लब की नई सदस्यता के लिए भी इच्छुक महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।