फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amarujala special, chandigharh theater arts's Ramleela famous in foreign

अमर उजाला स्पेशल: साढ़े तीन घंटे की रामलीला ने विदेशों तक मचाई है धूम

Fri, 08 Sep 2017 09:48 AM IST
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Sep 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
Amarujala special, chandigharh theater arts's Ramleela famous in foreign
रामलीला का मंचन - फोटो : File Photo
सिटी ब्यूटीफुल में बेशक बॉलीवुड की राम-लीला छाई हो पर अमेरिका और कनाडा में तो अपने शहर की रामलीला ने धूम मचा दी है। यह रामलीला है सिटी के आर्टिस्ट राजीव मेहता की। जिन्होंने 10 दिन की रामलीला को एक बेहतरीन साढ़े तीन घंटे के शो में बदल डाला। चंडीगढ़ थिएटर आर्ट्स का यह खास लाइट साइट एंड साउंड शो हरेक वर्ष अमेरिका, कनाडा और अन्य देशों में अवश्य जाता है। 
विज्ञापन


राजीव मेहता ने कहा कि उन्होंने दस दिन की रामलीला को छोटा करके साढ़े तीन घंटे का लाइट साइट एंड साउंड शो तैयार किया है। इसमें भजन, चौपाइयां प्री रिकॉडेड हैं। इसके लिए कई सीन पहले शूट करके स्क्त्रस्ीन पर लिए हैं। राजीव मेहता ने बताया कि अब तक उन्होंने विदेशों में रामलीला के सत्तर शो किए हैं जबकि भारत में पच्चीस शो किए हैं। शो के डिजाइनर राजीव मेहता ने बताया कि लॉस एंजिल्स, नॉर्थ हॉलीवुड, सैनहोजे और सैन फ्रांसिस्को और कनाडा के कई स्थानों में किया। यह वर्ष 2006 में तैयार किया था और लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर ही रोक लिया धनुष-बाण
रामलीला के डायरेक्टर राजीव मेहता ने बताया कि उनका शो क्वीन एलिजाबेथ में होता था। जब सिक्योरिटी में पहुंचे तो तलवार, धनुष बाण और अन्य हथियार रोक दिए गए। किसी तरह सभी वैंकुअर पहुंच गए। वहां पता चला कि हथियार नहीं हैं। जैसे तैसे पेड़ों की टहनियों को तोड़कर हथियार बनाए और उसके बाद गुरुद्वारे से तलवार मंगा लीं। क्वीन एलिजाबेथ में पच्चीस सौ लोगों ने यह शो जब देखा तो सभी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच बार सीता माता बदलीं, चार बार रावण 

Amarujala special, chandigharh theater arts's Ramleela famous in foreign
रामलीला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पांच बार सीता माता बदलीं, चार बार रावण 
रामलीला के पिछले 11 साल के दौरान पांच बार सीता माता की भूमिका करने वाली कलाकार बदल चुकी हैं और चार बार रावण का किरदार करने वाले पात्र। वर्ष 2006 में रामलीला के पहली बार मंचन के दौरान भावना अत्री ने सीता माता की भूमिका निभाई और उसके बाद अंशुला अत्री,  दीप्ति अरोड़ा, दीक्षा शर्मा और अब आध शक्ति सीता माता की भूमिका निभा रही हैं।

रामलीला की शुरुआत में फिल्म एक्टर बीएन शर्मा ने रावण की भूमिका की थी। उसके बाद अमरीक सिंह तेजा, अरुण शर्मा ने रावण की भूमिका की। अब भुपिंदर सिंह संधू रावण की भूमिका निभा रहे हैं। रामलीला में पहली बार योगेश तुंगल ने लक्ष्मण की भूमिका की और उसके बाद अब मनीष कपूर लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं।

हनुमान जी की भूमिका में पहली बार गोपाल सिंह फिट बैठे और उसके बाद योगेश तुंगल ने यह पात्र निभाना शुरू किया। फिल्म एक्टर शुविंदर विक्की मेघनाथ और दशरथ के पात्र में और राजीव मेहता भरत और विभीषण के पात्र में हैं। श्री राम की भूमिका पहली बार अश्वनी कुमार ने की और उसके बाद योगेश अरोड़ा ने यह कमान संभाली। 

ऐसा लगा रावण अदृश्य होकर लड़ा
राजीव मेहता ने बताया कि उनका शो चल रहा था और राम और रावण के युद्ध की शुुरुआत हो गई। उस समय रावण की भूमिका निभाने वाले पात्र ड्रेसिंग रूम में बैठे थे। सुग्रीव, अंगद और अन्य अपनी भूमिका के अनुसार युद्ध करने लगे।

उस समय लोगों को ऐसा लगा कि जैसे रावण अदृश्य होकर लड़ रहा है, काफी समय बाद ड्रेसिंग रूम में बैठे रावण के किरदार को याद आया कि उसका सीन है। ऐसे में वह जब स्टेज पर आया तो सभी एकदम चौंक उठे। 

साठ हजार लोगों ने देखा था शो 
राजीव मेहता ने बताया कि उनके डेलास शो के दौरान एक प्रमोटर ने फुटबाल स्टेडियम बुक करवा लिया। उसकी क्षमता सवा लाख थी। जैसे ही शो शुरू हुआ तो वहां साठ हजार लोग पहुंच गए पर अंधेरे की वजह से सारा स्टेडियम एकदम खाली लग रहा था जैसे ही पहला सीन खत्म हुआ तो तालियां बजने लगीं और पता चला कि स्टेडियम खचाखच भरा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed