फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amarujala seminar

अमर उजाला के सेमिनार में बताया 'मतदान का महत्व'

Thu, 06 Mar 2014 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 06 Mar 2014 08:09 PM IST
विज्ञापन
amarujala seminar

संविधान में देश के हर नागरिक को मतदान का अधिकार दिया गया है। लेकिन, लोग अपने इस अधिकार के बारे में समझते नहीं हैं। दुख होता है कि लोगों को उनके इस अधिकार के बारे में बताना पड़ता है।

विज्ञापन


हर नागरिक को अपने इस अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए और यह समझना चाहिए कि हर एक वोट जरूरी होता है। यह बात चंडीगढ़ के एसडीएम (ईस्ट) और एसडीएम (सेंट्रल) दानिश अशरफ ने कही।
विज्ञापन


सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज में वीरवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ‘मतदान का महत्व’ विषय पर आयोजित सेमिनार में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने भी पिछले सालों में हुए चुनावों में यह सर्वे किया है और इससे यह स्पष्ट हुआ है कि लोग चुनाव के दिन को एक छुट्टी के दिन जैसा लेते हैं। हर नागरिक अगर पांच से दस मिनट का समय निकाल कर मतदान करने जाएगा तो मतदान का प्रतिशत 90 से ऊपर होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासन ने इस बार शहर में मतदान के प्रतिशत में बढ़ोतरी के लिए कई कदम उठाए हैं। लोगों की सुविधा के लिए उनके घरों के पास मतदान केंद्र बने हैं।

ऐसा सिर्फ चंडीगढ़ में ही नहीं देश भर में किया गया है। चुनाव आयोग ने हर मतदाता के इस अधिकार का सम्मान किया है और उन्हें इस अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए ऐसी जगहों पर भी मतदान केंद्र बनाए हैं जहां सिर्फ एक मतदाता ही है। उन्होंने विद्यार्थियों से न सिर्फ खुद मतदान में हिस्सा लेने का आहवान किया, बल्कि उन्हें अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों से भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा।


शहर के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अमर उजाला के अभियान ‘वोट की ताकत’ के तहत कालेज के मल्टीमीडिया हॉल में आयोजित किए इस सेमिनार में पीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ.परविंदर सिंह, पीयू के राजनीति शास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ.आशुतोष कुमार, कालेज की प्रिंसिपल डॉ.गुरजीत कौर ने भी संबोधित किया।

इस दौरान कालेज के एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रवीण चौबे, डॉ.जीसी सेठी, और राजिंदर सिंह सहित कई शिक्षक भी मौजूद थे। मंच का संचालन उमा महाजन ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed