पंजाब: अमरिंदर सिंह नहीं होंगे भाजपा गठबंधन का सीएम चेहरा, मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा- दूसरे नेता को मिलेगी कमान
पंजाब में भाजपा इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस व सुखदेव सिंह ढींडसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह गठबंधन का सीएम चेहरा नहीं होंगे। यह जानकारी भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में भाजपा गठंबधन के सीएम चेहरे पर गुरुवार को मनजिंदर सिंह सिरसा ने बड़ा बयान दिया। चंडीगढ़ में पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन का सीएम चेहरा पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नहीं होंगे। अगर सरकार बनती है तो कोई दूसरा चेहरा ही गठबंधन सरकार का मुख्यमंत्री बनेगा। उनके बयान की पंजाब के सियासी गलियारों में चर्चा होने लगी है।
भाजपा नेता एवं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब और पंजाबियों को सदैव बांटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस की ओछी मानसिकता है तो दूसरी ओर पंजाब-पंजाबियों की वर्षों पुरानी लंबित मांगों को पूरा कर वैश्विक स्तर पर पंजाब हित को सर्वोपरि रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
पंजाब को मोदी के नजरिए की डबल इंजन वाली सरकार की जरूरत है, ताकि पंजाब को करीब तीन लाख करोड़ रुपये के कर्ज से राहत मिले, पंजाब नशा मुक्त बने और विकास के पथ पर तेज गति हासिल कर सके। भाजपा पंजाब में सत्ता में आई तो सूबे को नशा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, बेरोजगारी मुक्त और रोजगार युक्त बनाएगी।
सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने करतारपुर कॉरिडोर खुलवाकर पंजाब और विशेषकर सिखों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया। वर्ष 1984 के दंगाइयों, जगदीश टाइटलर, सचिन कुमार व अन्य को सलाखों के पीछे पहुंचाया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों को अफगानिस्तान से भारत लाया गया।
सिख यह भी कभी नहीं भूलेंगे कि कांग्रेस द्वारा सिखों के खिलाफ तैयार काली सूची को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही खत्म किया। दुनियाभर के दूतावास में गुरु साहिब का प्रकाश पर्व मनाने समेत यूनेस्को द्वारा इसे प्रचारित-प्रसारित करने का काम भी नरेंद्र मोदी के सुशासन में हुआ। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि गुजरात में श्री लखपत साहिब को हुए नुकसान के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही श्री लखपत साहिब का पुन: सौंदर्यीकरण कराया और यूनेस्को से अवार्ड मिला।
सिखों के पावन स्थल श्री हेमकुंड साहिब के दर्शनों के लिए प्रधानमंत्री ने ही उसे रोप-वे से जोड़ने की शुरुआत कराई। कांग्रेस को लगने लगा है कि पंजाब हाथ से निकलने पर वह कंगाल हो जाएगी, इसलिए आधारहीन घोषणाएं करने में जुटी है। शिरोमणि अकाली दल भी पंथ को खतरा बताने लगता है लेकिन पंजाब में पंथ को कभी खतरा पैदा नहीं हो सकता।