{"_id":"5c8c0824bdec2214655582a5","slug":"amarinder-singh-says-condition-of-limited-entry-of-500-pilgrims-per-day-is-not-correct","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर कॉरिडोरः कैप्टन बोले- प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं की सीमित एंट्री की शर्त सही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतारपुर कॉरिडोरः कैप्टन बोले- प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं की सीमित एंट्री की शर्त सही नहीं
Sat, 16 Mar 2019 01:47 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करतारपुर कॉरिडोर के मुद्दे पर हुई पहली बैठक में भारत द्वारा उठाए गए विभिन्न मामलों पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पर निराशा जाहिर करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश की रोजाना 500 श्रद्धालुओं के सीमित प्रवेश की शर्त सही नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने पाकिस्तान से आग्रह किया कि वह सीमा पार ऐतिहासिक गुरुद्वारे में लाखों श्रद्धालुओं की माथा टेकने की ख्वाहिश को ध्यान में रखते हुए भारत की मांगों के प्रति अधिक उत्तरदायी बने।
विज्ञापन
जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की मांगों पर पाकिस्तान का रवैया सही नहीं है। श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं की आवाजाही को सप्ताह में कुछ दिनों तक सीमित करना भी कॉरिडोर के उद्देश्य को पूरा नहीं होने देगा। श्रद्धालुओं को करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते ऐतिहासिक गुरुद्वारे के खुले दर्शन की अनुमति पूरे सप्ताह दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
भारत और अन्य देशों से आने वाले भारतीयों को भी वीजा फ्री खुले दर्शन की अनुमति दी जानी चाहिए। इसके लिए यात्रियों की पहचान के उद्देश्य से स्पेशल परमिट दिया जाना सही रहेगा।