भारत-कनाडा: अमरिंदर सिंह ने ट्रूडो को सौंपी थी आतंकियों की सूची, 26 बार भारत ने की प्रत्यर्पण की अपील
1981 में इंडियन एयरलाइंस को हाईजैक करने वाले दल खालसा के आतंकी गजेंदर सिंह से भी निज्जर जुड़ा था। 2018 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची सौंपी थी। इसमें हरदीप सिंह निज्जर का नाम भी शामिल था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर भारत और कनाडा के बीच तनाव चरम पर है। निज्जर की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की थी। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बिना सबूत आरोप भारत पर लगाया। इसके बाद एक भारतीय राजनयिक को देश से जाने को कहा। जवाब में भारत ने भी कनाडा के राजनयिक को निकाल दिया। वहीं भारत ने अब कनाडा के लिए वीजा भी निलंबित कर दिया है। कनाडा आतंकियों और गैंगस्टरों का सबसे सुरक्षित ठिकाना बन चुका है। ये आतंकी वहां बैठकर भारत में आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। वहां की सरकार इस पर खामोश रहती है।
कनाडा में खालिस्तान समर्थकों और गैंगस्टरों के प्रत्यर्पण के लिए भारत सरकार पांच साल में 26 बार अपील कर चुका है लेकिन ट्रूडो सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। भारत के 13 वांछित आतंकी और अपराधी इस वक्त कनाडा में घूम रहे हैं। इनमें पंजाब का अर्शदीप सिंह डल्ला, चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू भीला, गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबू, लखबीर सिंह लंडा, रमनदीप सिंह, सतवीर सिंह वड़िंग और सनावर ढिल्लों के नाम प्रमुख हैं।
यह भी पढ़ें- India-Canada Row: भारत के इस कदम से सात लाख लोगों पर पड़ेगा असर, कनाडा की अर्थव्यवस्था को भी लगेगा झटका
2014 में पाकिस्तान गया था निज्जर
इसी साल 18 जून को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की गई थी। इससे पहले देश की गुप्तचर एजेंसी निज्जर पर कई खुलासे कर चुकी हैं। गुप्तचर विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2014-15 में निज्जर पाकिस्तान गया था। पाकिस्तान में निज्जर ने कई आतंकियों से मुलाकात की थी। पाकिस्तान में उसकी मुलाकात खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के आंतकी जगतार सिंह तारा से हुई थी। जगतार सिंह तारा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत की हत्या में वांछित था। इसके बाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने हरदीप को अपना एजेंट बनाया था।
ट्रूडो को अमरिंदर सिंह ने सौंपी थी सूची
1981 में इंडियन एयरलाइंस को हाईजैक करने वाले दल खालसा के आतंकी गजेंदर सिंह से भी निज्जर जुड़ा था। 2018 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची सौंपी थी। इसमें हरदीप सिंह निज्जर का नाम भी शामिल था।
यह भी पढ़ें- कनाडा तक पहुंची पंजाब की गैंगवार: जानें लॉरेंस की बंबीहा गैंग से क्या है दुश्मनी? कैसे शुरू हुआ खूनी खेल
कनाडा में वांछित
- अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला
- चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू भीला (बरनाला)
- गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबू (लुधियाना)
- लखबीर सिंह लंडा तरनतारन से
- रमनदीप सिंह रमन जज (फिरोजपुर)
- सतवीर सिंह वडिंग (फाजिल्का)
- सनावर ढिल्लों (अमृतसर)
- सुक्खा दुनिके (हत्या हो चुकी)
- गोल्डी बराड़
निज्जर के गांव पहुंची NIA
पंजाब के जालंधर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम गांव भागसिंह पुरा में जांच करने पहुंची। यह आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का गांव है।