फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amarinder flays Centre over its handling of Iraq issue

इराक मामले पर कैप्टन ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Mon, 23 Jun 2014 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 Jun 2014 06:54 PM IST
विज्ञापन
Amarinder flays Centre over its handling of Iraq issue

लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इराक में फंसे भारतीयों को छुड़ाने में केंद्र सरकार के ढीले रवैये की निंदा की है। साथ ही सरकार से मौजूदा स्थिति के बारे में स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि ऐसे हालातों में असाधारण कदम उठाने की जरूरत है, लेकिन हमें नहीं लग रहा कि सरकार ऐसा कुछ कर रही है। साधारण कार्रवाई होती भी नहीं दिख रही है। सरकार सिर्फ भरोसे दे रही है, जो खोखले लग रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब व हरियाणा के काफी लोग इराक में फंसे हैं, अगवा कर लिए गए हैं। उनके परिजन परेशान हैं, उन्हें सिर्फ यह बताया गया है कि इराक में फंसे लोग सुरक्षित हैं। दर्जनों लोग उन्हें व अन्य कांग्रेस नेताओं से मिले हैं। जिनका कहना है कि इराक में रिश्तेदारों से संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि सरकार सिर्फ हालात सुधरने का इंतजार न करे। वहीं, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल इराक में फंसे लोगों को छुड़ाने के लिए केंद्र सरकार पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed