फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala Sting: Scam in the name of re-evaluation of CBSE 12th answer sheet

Amar Ujala Sting: सीबीएसई 12वीं की कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन के नाम पर गोरखधंधा, नंबर बढ़वाने वाले दलाल सक्रिय

Sun, 31 May 2026 04:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा छत्रधारी तुषार दत्त शुक्ला, चंडीगढ़
छत्रधारी तुषार दत्त शुक्ला, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 31 May 2026 04:41 AM IST
सार

ये जालसाज इन दिनों देशभर के शीर्ष विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए चल रही सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) के ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों के बाहर घूमकर सीधे अभिभावकों को अपना निशाना बना रहे हैं। 

विज्ञापन
Amar Ujala Sting: Scam in the name of re-evaluation of CBSE 12th answer sheet
चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली समेत हरियाणा और हिमाचल के विभिन्न जिलों से परीक्षा केंद्र पहुंचे अभिभावक इस झांसे में आ रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सीबीएसई 12वीं का परिणाम आने के बाद पुनर्मूल्यांकन के नाम पर नंबर बढ़वाने वाले दलालों का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो गया है। ये जालसाज इन दिनों देशभर के शीर्ष विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए चल रही सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) के ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों के बाहर घूमकर सीधे अभिभावकों को अपना निशाना बना रहे हैं। 

विज्ञापन


20 हजार रुपये तक में बढ़े हुए नंबरों की मार्कशीट तुरंत आपके व्हाट्सएप पर भेज दे रहे हैं। यह मार्कशीट हूबहू सीबीएसई बोर्ड जैसी ही है। दलाल तो वेबसाइट पर भी नंबर चढ़वाने का दावा कर रहे हैं। पुख्ता सूचना के बाद अमर उजाला के रिपोर्टर ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए कुछ दिनों पहले एक स्टिंग ऑपरेशन किया।
विज्ञापन


मोहाली के सेक्टर-82 स्थित सीयूईटी परीक्षा केंद्र के बाहर मुस्तैद रिपोर्टर से खुद को सीबीएसई अधिकारी बताने वाले एक दलाल ने संपर्क किया। उसने संवाददाता से बच्चे के नंबर बढ़वाने का सौदा किया। इसके बाद दलाल ने अमर उजाला के रिपोर्टर को बढ़े हुए नंबरों की मार्कशीट व्हाट्सएप पर भेज दी। संदेह सही साबित होने पर जब बातचीत आगे बढ़ाई गई तो इस पूरे रैकेट के काम करने का चौंकाने वाला तरीका सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैलो सर, मैं सीबीएसई से हूं बच्चे के कितने अंक हैं
परीक्षा केंद्रों के बाहर सक्रिय यह दलाल खुद को सीबीएसई या शिक्षा मंत्रालय का कर्मचारी बताते हैं। अभिभावकों को झांसे में लेने के लिए इनका तय फॉर्मूला है- हैलो सर, मैं सीबीएसई से हूं। बच्चे के 12वीं में कितने अंक हैं? इस बार कॉपियां डिजिटल जांची गई हैं, इसलिए अच्छे बच्चों के भी नंबर कम आए हैं। अभी पुनर्मूल्यांकन का फॉर्म भरा जा रहा है, आप डिटेल दीजिए, नंबर बढ़वा देंगे।


चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली समेत हरियाणा और हिमाचल के विभिन्न जिलों से परीक्षा केंद्र पहुंचे अभिभावक इस झांसे में आ रहे हैं। दलाल मौके पर नंबर ले लेते हैं और बाद में फोन पर सौदा तय करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed