फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala Salogan Competition Result

अमर उजाला ने घोषित किए हिंदी स्लोगन प्रतियोगिता के परिणाम, तीन विद्यार्थी बने लोकतंत्र के प्रहरी

Wed, 12 Jun 2019 01:46 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 12 Jun 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Salogan Competition Result
स्लोगन प्रतियोगिता के जज - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने हिंदी स्लोगन प्रतियोगिता का रिजल्ट जारी कर दिया है। विजेता छात्रों को अमर उजाला कार्यालय में 20 जून को सम्मानित किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले स्टूडेंट्स को सम्मान का समय जल्द ही फोन के माध्यम से दे दिया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम कैटेगरी में शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा गुनगुन, द्वितीय कैटेगरी में इसी स्कूल की छात्रा जसमीन कौर व तीसरी कैटेगरी में पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र सागर ने बाजी मारी है। ये तीनों विद्यार्थी अपनी-अपनी कैटेगरी में प्रथम स्थान पर आए हैं।
विज्ञापन


इन्होंने स्लोगन के जरिए वोटिंग पर कम शब्दों में प्रभावी संदेश दिया है। इस तरह इन्हें लोकतंत्र का प्रहरी चुना गया। इसी तरह प्रथम कैटेगरी में दूसरे स्थान पर शारदा सर्वहितकारी स्कूल की छात्रा तिशा व इसी स्कूल की छात्रा कांची तीसरे स्थान पर रहीं। द्वितीय कैटेगरी में इसी स्कूल के छात्र ब्रदांश दूसरे व तीसरे स्थान पर धर्म सिंह रहे। यह भी इसी स्कूल के छात्र हैं। तीसरी कैटेगरी में एमसीएम डीएवी कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कृतिका शर्मा व तीसरे स्थान पर पीयू यूआईईटी के छात्र आगस्त्य देव रहे हैं।
विज्ञापन


ये थी प्रतियोगिता
लोकसभा चुनाव के दौरान अमर उजाला ने हिंदी स्लोगन प्रतियोगिता शुरू की थी। प्रतियोगिता में तीन कैटेगरी बनाई गई थी। इसमें कक्षा आठ से दस तक, कक्षा 11 से इंटर तक और तीसरी कैटेगरी स्नातक वर्ग की थी। कैटेगरी वाइज स्टूडेंट्स से हिंदी में स्लोगन की प्रविष्ठियां मेल, डाक व कार्यालय में सीधे जमा करने के आधार पर मांगी गई थी। 16 मई स्लोगन भेजने की आखिरी तिथि थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ विजेताओं का चुनाव
हिंदी स्लोगन प्रतियोगिताओं के विजेताओं के परिणामों की घोषणा पीजीजीसी सेक्टर 11 कॉलेज के हिंदी विभाग अध्यक्ष प्रो. सुखदेव सिंह मिन्हास ने की। उन्होंने एक-एक स्लोगन को गहनता से पढ़ा और देखा। आखिर में उन्होंने स्लोगन की थीम जो टू दि प्वाइंट हो, गागर में सागर भरने वाली हो, भाषा की शुद्धता और क्रिएटिविटी के बिंदुओं को ध्यान में रखकर रिजल्ट जारी किए। प्रो. मिन्हास ने हिंदी के अलावा अंग्रेजी, पंजाबी व संस्कृत में मास्टर डिग्री की है। उनका शिक्षण क्षेत्र में कई दशक का अनुभव है।

स्लोगन के जरिये विजेताओं ने ये दिए हैं संदेश

प्रथम कैटेगरी
गुनगुन : एक वोट से होती जीत-हार, वोट न हो कोई बेकार।
तिशा :  आपका मतदान, लोकतंत्र की जान
कांची : समय वोट के लिए निकालें, जिम्मेदारी कभी न टालें।

द्वितीय कैटेगरी
जसमीन कौर : है यह सबकी जिम्मेदारी, डालें वोट सभी नर-नारी।
ब्रदांश : वोट देने न जाओगे, तो लोकतंत्र तुम गंवाओगे।
धर्म सिंह : लोकतंत्र हो तभी महान, सब करें जहां मतदान।

तृतीय कैटेगरी
सागर : ना तीर से, ना तलवार से, भ्रष्टाचार खत्म करो, वोट के हथियार से।
कृतिका शर्मा : देश के उत्थान में हम भागीदार बनेंगे, मतदान कर एक निष्ठावान नेता चुनेंगे।
आगस्त्य देव : मतदान अपना अधिकार है, नहीं किए तो धिक्कार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed