फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amar ujala chandigarh painting competition on independence day theme

स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला की पेंटिंग प्रतियोगिता, जानिए किसने जीता दिल और पुरस्कार

Mon, 19 Aug 2019 12:04 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 19 Aug 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
amar ujala chandigarh painting competition on independence day theme
स्वतंत्रता दिवस पर पेटिंग - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस की थीम पर आयोजित अमर उजाला पेंटिंग प्रतियोगिता में इस सप्ताह 200 से अधिक स्टूडेंट्स की पेंटिंग आईं। दोनों ही कैटेगरी में स्टूडेंट्स ने एक से बढ़कर एक पेंटिंग्स भेजीं लेकिन कड़ा मुकाबला दूसरी कैटेगिरी में देखने को मिला। सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग चुनने में एक्सपर्ट को काफी मेहनत करनी पड़ी। रंगों का बेहतरीन तालमेल और क्रिएटिविटी बता रही है कि स्टूडेंट के साथ उनके टीचर भी काफी मेहनत कर रहे हैं। चयनित स्टूडेंट्स को पुरस्कार व सर्टिफिकेट अगस्त के आखिरी हफ्ते में चंडीगढ़ सेक्टर नौ स्थित अमर उजाला कार्यालय में दिया जाएगा।
विज्ञापन


एक्सपर्ट ने यह रखा पेंटिंग सेलेक्शन का पैमाना
इस हफ्ते सेक्टर-31 स्थित गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल की आर्ट टीचर राजेश्वरी अत्री ने प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभाई। वह पिछले कई सालों से प्रोफेशनल पेंटिंग सिखा रही हैं। उन्होंने पेंटिंग के सेलेक्शन के समय कई बातों का ध्यान रखा। इनमें सबसे पहले थीम के साथ बच्चों की क्रिएटिविटी, नए मुद्दों के माध्यम से संदेश, रंगों का चयन आदि रहे। उन्होंने बताया कि कई स्टूडेंट्स ने पेंटिंग्स के आइडिया को कहीं से कॉपी किया, जिसे चुना नहीं जा सकता। स्टूडेंट्स को अपनी सोच से नए आइडिया खोजने चाहिए और उसे पेंटिंग का रूप देना चाहिए।
विज्ञापन


इस हफ्ते ‘भारत का गर्व- इसरो’ की थीम पर पेंटिंग भेजिए
इस हफ्ते पेंटिंग प्रतियोगिता की थीम ‘भारत का गर्व- इसरो’ है। इसमें हिस्सा लेने के लिए स्टूडेंट्स को अंतरिक्ष के क्षेत्र में इसरो की उपलब्धि और देश को इस पर होने वाले गर्व थीम पर पेंटिंग बनानी होगी। इसमें ट्राइसिटी के किसी भी स्कूल के छठी से 12वीं क्लास तक के स्टूडेंट हिस्सा ले सकते हैं। पेंटिंग पर स्टूडेंट का नाम, क्लास, स्कूल का नाम, मोबाइल नंबर और घर का पता साफ-साफ लिखा होना चाहिए। पेंटिंग के साथ स्टूडेंट्स अपनी पासपोर्ट साइज की फोटो अवश्य भेजें। अधूरी जानकारी वाली पेंटिंग को स्वीकार नहीं किया जाएगा। जो थीम से हटकर पेंटिंग होंगी, उन्हें भी रिजेक्ट कर दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग का चुनाव आर्ट्स एक्सपर्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैटेगिरी 1- कक्षा छठीं से आठवीं

प्रथम पुरस्कार- सेक्टर 22डी स्थित शिशु निकेतन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा मान्या भार्गव की पेंटिंग को कैटेगिरी-1 में पहला स्थान मिला है। मान्या ने आजादी दिवस को अनुच्छेद 370 के साथ जोड़कर पेंटिंग बनाई है। मान्या ने अपनी पेंटिंग को देश के त्वरित मुद्दे के साथ जोड़ा। एक्सपर्ट को उनकी क्रिएटिविटी काफी पसंद आई।

दूसरा पुरस्कार- सेक्टर-38डी स्थित श्री गुरु हरकिशन मॉडल स्कूल के छठी कक्षा की छात्रा मनकीरत कौर की पेंटिंग को दूसरा स्थान मिला। एक्सपर्ट के मुताबिक पेंटिंग में बहुत ही शानदार तरीके से टेक्सचर का इस्तेमाल किया गया है, जो बाकी पेंटिंग्स से इसे अलग करती है। साथ ही रंगों का इस्तेमाल भी बैलेंस है। शांति का संदेश देने की कोशिश की गई है।

तीसरा पुरस्कार- सेक्टर-40 स्थित शारदा सर्वहितकारी स्कूल के छठी-ए की छात्रा स्नेहा सागर की पेंटिंग को तीसरा पुरस्कार मिला है। पेंटिंग में बार्डर पर देश का झंडा लिए जवान को चित्रित किया गया है। साथ ही देश के गौरव को बताते कुछ पंक्तियों का इस्तेमाल किया गया है। एक्सपर्ट को स्नेहा का यह आइडिया काफी पसंद आया।

कैटेगरी 2- कक्षा 9वीं से 12वीं

प्रथम पुरस्कार- जीएमएसएसएस-8बी के 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले शिवम गुलाटी के पेंटिंग को कैटेगिरी-2 में पहला पुरस्कार मिला है। शिवम ने भगत सिंह का पोस्टर बनाया है, जो जीवंत प्रतीत होता है। शिवम ने अपनी कलाकारी से कैरेक्टर में जान डाल दी है। बिना बोले तस्वीर बहुत कुछ बयां कर देती है।

दूसरा पुरस्कार- सेक्टर-38डी स्थित श्री गुरु हरकिशन मॉडल स्कूल के नौवी कक्षा में पढ़ने वालीं संजना की पेंटिंग को दूसरा पुरस्कार मिला है। संजना ने काफी क्रिएटिव काम किया है, उन्होंने पेंटिंग में सर्जिकल स्ट्राइक, भाईचारे का संदेश, जवानों के जज्बे और कबूतरों के माध्यम से शांति का संदेश देने की कोशिश की है।

तीसरा पुरस्कार- सेक्टर-47बी स्थित माउंट कार्मल स्कूल की नौवीं की छात्रा उषा किरन की पेंटिंग को तीसरा पुरस्कार मिला है। उषा ने पेंटिंग के जरिए देश को आजाद कराने में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को चित्रित किया है। साथ ही महात्मा गांधी के योगदान को भी पेंटिंग के माध्यम से दिखाया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed