{"_id":"52895e37ed26ad51cc63febbe7ea4ad4","slug":"amar-ujala-book-fair-frm-19-dec-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला बुक फेयर 19 से, ये रहेगा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला बुक फेयर 19 से, ये रहेगा शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 16 Dec 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में 19 दिसंबर से अमर उजाला, चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सिटको) और ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट की संयुक्त पहल से बुक फेयर आयोजित किया जा रहा है। यह दस दिन तक चलेगा।
विज्ञापन
इसमें बुक लवर्स को प्रतिष्ठित पब्लिशर्स की किताबें खरीदने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। बुक फेयर के लिए स्टॉल की बुकिंग मंगलवार को भी की जा सकेगी। इस मेले में लेखक पाठकों के साथ अपने अनुभव भी साझा करेंगे। बिग एफएम इस फेयर का रेडियो पार्टनर है।
विज्ञापन
20 को कवि सम्मेलन, 21 को मुशायरा
अमर उजाला के बुक फेयर उद्घाटन के तुरंत बाद कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें चंडीगढ़ और पंजाब के जाने माने कवि शामिल होंगे। इसके अगले दिन रविवार को शाम चार बजे से मुशायरा भी कराया जाएगा। इसमें हिंदी और उर्दू के प्रसिद्ध गजलगो शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
मिलेंगे आकर्षक उपहार
ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट के मार्केटिंग मैनेजर जोगिंदर कुमार ने बताया कि इस बुक फेयर और क्रिसमस कार्निवल में उनका संस्थान कई इवेंट कराएगा। इनमें नियर रीडिंग चेकअप एंड ग्लासेस सेल, लेसिक कूपन, चिल्ड्रंस कंपटीशन के तहत निबंध प्रतियोगिता, गुड रीडिंग हैबिट्स, पेंटिंग, क्विज जैसे इवेंट होंगे।
इसके अलावा फोटोग्राफी, बुकोला और सभी विजिटर्स के लिए लकी ड्रा का आयोजन रोज किया जाएगा। इसमें पुस्तक प्रेमी आकर्षक गिफ्ट जीत सकते हैं। फ्री आई चेकअप के कूपन भी बांटे जाएंगे। ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट की ओर से विजिटर्स के लिए भी आयोजन होंगे। इंस्टीट्यूट प्रबंधन फेयर में कई लेखकों को सम्मानित करेगा।
इस तरह करा सकते हैं बुकिंग
बुक फेयर में स्टॉल बुकिंग या इससे जुड़ने के लिए 09803079803 और 08392953555 पर संपर्क किया जा सकता हैं। बुक फेयर में शामिल होने के लिए प्रकाशक और पुस्तक वितरक nagesh.amarujala@gmail.com पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।