फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala aparajita: Amar Ujala Aparajita Launch In Chandigarh, Aparajita-100-Million-Smiles

महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा की रक्षा में अहम भूमिका निभाएगा ‘अपराजिता’ अभियान: मंत्री कविता जैन

Thu, 29 Aug 2019 08:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Aug 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala aparajita: Amar Ujala Aparajita Launch In Chandigarh, Aparajita-100-Million-Smiles
हरियाणा और पंजाब में भी अपराजिता अभियान का आगाज - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने गुरुवार को नारी उत्थान के लिए शुरू किए गए अमर उजाला के महत्वाकांक्षी अभियान ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ का शुभारंभ किया। अपराजिता का पोस्टर जारी करते हुए कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण, उनकी सुरक्षा और गरिमा की रक्षा में यह अभियान अहम भूमिका निभाएगा। 

विज्ञापन


उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा और वे कुछ कर दिखाएंगी। आज महिलाएं हर क्षेत्र में मुकाम हासिल कर रही हैं, बस जरूरत है उन्हें सपोर्ट करने की। उन्होंने महिलाओं को प्रकृति से जोड़कर देखा। कहा, प्रकृति से किसी ने भी छेड़छाड़ की कोशिश की तो उसका परिणाम विनाशकारी रहा है। 
विज्ञापन


 अमर उजाला चंडीगढ़ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से चलाए जा रहे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम पर फोकस करते हुए कहा कि हरियाणा में बेटियों का लिंगानुपात बहुत गिर रहा था लेकिन इस अभियान के बाद आज स्थिति ठीक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की मानसिकता में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। बेटियां जब पैदा होती हैं तो परिवारों को उन्हें बचाने का भी संकल्प दिलाया जा रहा है। विज्ञान से प्रगति हुई है और जीने का आधार भी मिला है लेकिन लिंगानुपात गिराने में इसका भी योगदान रहा है। हालांकि अब काफी जागरूकता आ गई है।

Amar Ujala aparajita: Amar Ujala Aparajita Launch In Chandigarh, Aparajita-100-Million-Smiles
amar ujala aparajita - फोटो : अमर उजाला

कविता जैन ने कहा, राजा-महाराजाओं के समय में बेटियों व महिलाओं को सही दृष्टि से नहीं देखा जाता था। सती प्रथा समेत बहुत सी कुरीतियां थीं। पुरुष सत्ता स्वभाव के कारण महिलाएं दबती चली गईं। इस दिशा में राजा राममोहन राय ने ऐसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई थी।

उन्होंने समाज को संदेश दिया कि वंश चलाने के लिए भले ही आप बेटे पैदा करने की इच्छा रखें लेकिन बेटियों का हक मारने की कोशिश न करें। उन्हें भी बेटों के बराबर समझें।

उन्होंने हरियाणा सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में बताया। कहा, सरकार ड्रॉपआउट बच्चों को शिक्षा की दहलीज तक लेकर आई। महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण भी जरूरी है इसलिए महिलाओं को स्वरोजगार आदि के लिए आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक लोन भी मुहैया कराया गया।

स्वच्छता अभियान पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पहले बेटियां खुले में शौच जाती थीं लेकिन उनका दर्द प्रधानमंत्री ने समझा और आज सरकार ने देशभर में घर-घर शौचालय बनवा दिए हैं। 

Amar Ujala aparajita: Amar Ujala Aparajita Launch In Chandigarh, Aparajita-100-Million-Smiles
अमर उजाला का अपराजिता अभियान - फोटो : अमर उजाला

यही नहीं, उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को चूल्हा फूंकने से निजात दिलाया। मोदी सरकार ने करोड़ों महिलाओं को गैस सिलेंडर मुहैया कराए। महिलाओं के लिए इंटीग्रेटेड हेल्पलाइन शुरू की गई। दुर्गा शक्ति फोर्स का गठन किया गया। शिक्षा के लिए 40 कॉलेज खोले, ताकि छात्राओं को दस से 20 किमी के मध्य ही शिक्षा मुहैया हो जाए। बसों की सुविधाएं भी दी गईं। 

मातृत्व जननी सुरक्षा योजना के बारे में भी बताया। 70 हजार से अधिक स्टाफ की तैनाती आंगनबाड़ी केंद्रों में की है। वहां पर सोलर लाइटें भी लगाई जा रही हैं। बेटियों को शादी से पहले कन्यादान दिया जा रहा है। महिलाओं के लिए आवास मुहैया कराए जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने बताया कि चुनाव से पहले ही महिलाओं के लिए सखी मंच शुरू करने जा रहे हैं। इसके तहत हर गांव में महिलाओं की चौपाल लगेगी। महिलाओं को जागरूक किया जाएगा और उनके ही मुद्दों पर काम होगा। कहा, अपराजिता अभियान का भी सरकार हिस्सेदार बनेगी। मिलजुलकर काम करने को हम तैयार हैं। हरियाणा में महिलाओं को सशक्त करने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed