फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amandeep won Women's Golf Tour Championship

महिला गोल्फ टूर चैंपियनशिप में अमनदीप विजेता

Sat, 16 Oct 2021 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Amandeep won Women's Golf Tour Championship
चंडीगढ़। अमनदीप द्राल का जलवा तीसरे दिन भी जारी रहा। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के गोल्फ कोर्स पर खेले जा रहे महिला प्रोफेशनल गोल्फ टूर के टूर्नामेंट के अंतिम दिन भी टॉप पोजीशन पर रहते हुए विजेता ट्रॉफी जीती। इस जीत के साथ द्राल को 1 लाख 30 हजार रुपये की इनामी राशि मिली। तीन दिवसीय टूर्नामेंट में ट्राइसिटी व देश की नामी महिला गोल्फर्स ने शिरकत की।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के तीसरे दिन पंचकूला की महिला गोल्फर अमनदीप द्राल का टूर्नामेंट के तीसरे दिन भी बेहतरीन प्रदर्शन जारी रहा। दिन का खेल खत्म होने पर वह पहले दिन 68 अंक, दूसरे दिन 74 अंक और तीसरे दिन 65 अंक के साथ कुल 207 अंक बटोर कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रही। अवणी 69, 73, 68 के साथ कुल 210 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही। जाह्नवी बख्शी 71, 73, 58 के साथ कुल 212 अंक बटोर कर तीसरे स्थान पर रही। शहर की गोल्फर लखमेर परदेसी 78, 73, 72 के साथ कुल 223 अंक लेकर सातवें स्थान पर रहीं। पंचकूला की हुनर मित्तल 80, 84 के साथ कुल 164 अंक के साथ 16वीं पोजीशन पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed