{"_id":"64ceac82a59e30c21a0949f4","slug":"along-with-tomatoes-now-the-prices-of-capsicum-and-beans-go-up-chandigarh-news-c-16-pkl1043-207499-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: टमाटर के साथ अब शिमला मिर्च और बिंस के भाव में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: टमाटर के साथ अब शिमला मिर्च और बिंस के भाव में उछाल
विज्ञापन
चंडीगढ़। बरसात के कारण हिमाचल में सड़कें टूटी होने के कारण और पंजाब में फसल बर्बाद होने से सेक्टर-26 मंडी में कम माल पहुंच रहा है। वहीं, सुबह होने से पहले ही दूसरे प्रदेश के आढ़तियों द्वारा माल खरीदने से सब्जी के दाम कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। मंडी में टमाटर 200 रुपये किलो बिक रहा है, वहीं फुटकर में कीमत 250 रुपये पहुंच गई है। टमाटर के साथ अन्य हरी सब्जियों के भी भाव बढ़ गए हैं। कुछ दिनों पहले तक 70 रुपये किलो बिकने वाला बिंस 120 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं, शिमला मिर्च के भाव में भी तेजी आई है। चंद दिनों में शिमला मिर्च 60 रुपये से 120 रुपये किलो पर आ गया है। अन्य हरी सब्जियां भी कुछ दिनों पहले की तुलना में महंगी हुई हैं, लेकिन शिमला मिर्च और बिंस के रेट सबसे हाई हैं। सेक्टर- 26 मंडी के सब्जी के आढ़ती दीपेश का कहना है कि मंडी का माल सुबह होने से पहले ही दूसरे प्रदेश के आढती खरीद ले जा रहे हैं। मंडी के आढ़ती नरेश ने बताया कि टमाटर, शिमला मिर्च और बिंस की लगभग आधी खेप सुबह होने से पहले बिक जा रही है। माल दिल्ली, राजस्थान चला जा रही है। मंडी में सुबह कम माल बच रहा है जिससे भाव में और तेजी आ रही है। ऐसा तब तक चलेगा जब तक अन्य प्रदेशों में भी सब्जियों की नई आवक शुरू नहीं हो जाती।
हरी सब्जियां फलों से भी महंगी
सब्जियों की महंगाई के बारे में बात करने में भी डर लगने लगा है। मौजूदा जैसे हालात कभी नहीं हुए थे। टमाटर ही नहीं लगभग सभी हरी सब्जियां फलों से कई गुना ज्यादा महंगी हो गई हैं।
-श्वेता शर्मा, सेक्टर-42
टमाटर के साथ अन्य सब्जियों का विकल्प तलाशना होगा
हरी सब्जियों को खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन जो हालात हैं, उसमें तो ऐसा किया ही नहीं जा सकता है। सब्जियां फलों और मिठाइयों को टक्कर दे रही हैं। यही हालात रहे तो टमाटर के साथ अन्य सब्जियाें का भी विकल्प तलाशना पड़ेगा।
विज्ञापन
-आभा सिंह, मलोया
फुटकर में सब्जियों के भाव
सब्जी रेट
टमाटर 250 रुपये किलो
शिमला मिर्च 120 रुपये किलो
बीन्स 120 रुपये
तोरी 80 रुपये किलो
अदरक 200 रुपये किलो
गोभी 80 रुपये किलो
नोट यह रेट अपडेट करने हैं
होलसेल में सब्जियों के भाव
सब्जी रेट
टमाटर 190-200 रुपये किलो
शिमला मिर्च 60-80 रुपये किलो
बीन्स 70-80 रुपये
तोरी 40-60 रुपये किलो
अदरक 120 रुपये किलो
गोभी 40-60 रुपये किलो
विज्ञापन
हरी सब्जियां फलों से भी महंगी
सब्जियों की महंगाई के बारे में बात करने में भी डर लगने लगा है। मौजूदा जैसे हालात कभी नहीं हुए थे। टमाटर ही नहीं लगभग सभी हरी सब्जियां फलों से कई गुना ज्यादा महंगी हो गई हैं।
विज्ञापन
-श्वेता शर्मा, सेक्टर-42
टमाटर के साथ अन्य सब्जियों का विकल्प तलाशना होगा
हरी सब्जियों को खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन जो हालात हैं, उसमें तो ऐसा किया ही नहीं जा सकता है। सब्जियां फलों और मिठाइयों को टक्कर दे रही हैं। यही हालात रहे तो टमाटर के साथ अन्य सब्जियाें का भी विकल्प तलाशना पड़ेगा।
विज्ञापन
-आभा सिंह, मलोया
फुटकर में सब्जियों के भाव
सब्जी रेट
टमाटर 250 रुपये किलो
शिमला मिर्च 120 रुपये किलो
बीन्स 120 रुपये
तोरी 80 रुपये किलो
अदरक 200 रुपये किलो
गोभी 80 रुपये किलो
नोट यह रेट अपडेट करने हैं
होलसेल में सब्जियों के भाव
सब्जी रेट
टमाटर 190-200 रुपये किलो
शिमला मिर्च 60-80 रुपये किलो
बीन्स 70-80 रुपये
तोरी 40-60 रुपये किलो
अदरक 120 रुपये किलो
गोभी 40-60 रुपये किलो