{"_id":"62b8b3c40161df467e6b2931","slug":"along-with-the-infection-rate-the-number-of-patients-with-oxygen-and-ventilator-also-started-increasing-chandigarh-news-pkl454830728","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण दर के साथ ही बढ़ने लगी ऑक्सीजन और वेंटिलेटर वाले मरीजों की भी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण दर के साथ ही बढ़ने लगी ऑक्सीजन और वेंटिलेटर वाले मरीजों की भी संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में रविवार को कोरोना के 130 नए मरीज मिले। सबसे अधिक 76 मरीज चंडीगढ़ जबकि मोहाली में 27 और पंचकूला में 30 संक्रमित पाए गए। चंडीगढ़ में रविवार को संक्रमण दर 5.56 प्रतिशत रही। मरीजों के बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बढ़ गई हैं।
चंडीगढ़ में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 495 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 1366 लोगों की जांच की, जिनमें से 31 पुरुष और 45 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई। उधर, सात दिन की अवधि पूरी कर लेने पर 73 मरीजों को छुट्टी दी गई।
उधर, संक्रमण दर बढ़ने के साथ अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। दो हफ्ते पहले तक ऑक्सीजन पर भर्ती मरीजों की संख्या 8 से 10 थी। अब पीजीआई समेत अन्य अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड पर 21 और वेंटिलेटर पर चार मरीजों को भर्ती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण का बढ़ना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों व बच्चों के स्तर पर सचेत रहा जाए। चौथी लहर की आशंका को देखते हुए टीका लगवाना बेहद जरूरी हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच की संख्या भी बढ़ा दी है। मौजूदा समय में प्रतिदिन 1200 से ज्यादा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बॉक्स
सावधानी बरतें, मास्क का नियमित प्रयोग करें
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ. विवेक मल्होत्रा का कहना है कि संक्रमण की धीमी रफ्तार ने सभी को लापरवाह बना दिया है जबकि सावधानी बरतने का समय फिर आ गया है। अस्पतालों में आने वाले मरीजों को मास्क लगाने के लिए कहने पर वे कहासुनी करने लगते हैं जबकि संक्रमण से बचाव का यह सबसे आसान तरीका है। यह दुखद है कि मॉल व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को जागरूक करने के प्रबंध किए गए हैं फिर भी कोई असर नहीं पड़ रहा। आईएमए भी लोगों से अपील करता है कि वह जानबूझकर खतरा मोल लेने की गलती न करें। मास्क का प्रयोग अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करें।
इनसेट
ऐसे बढ़ रही कोरोना की चेन
दिन संक्रमित संक्रमण दर भर्ती मरीज
21 जून 79 5.79 प्रतिशत 23
22 जून 36 5.85 प्रतिशत 26
23 जून 65 5.51 प्रतिशत 23
24 जून 96 5.79 प्रतिशत 26
25 जून 98 7.22 प्रतिशत 24
26 जून 76 5.56 प्रतिशत 25