फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   along with 2 child father brutally killed in road accident

मानसा में खौफनाक हादसे में 2 बच्चों समेत पिता की मौत

Mon, 26 Oct 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Mon, 26 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
along with 2 child father brutally killed in road accident

मानसा में टाटा सूमो के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 2 बच्चों समेत व्यक्ति की मौत हो गई वहीं उसकी पत्नी घायल हो गई। खौफनाक हादसा पंजाब के मानसा के सरदूलगढ़ के कैंचियां चौक पर रविवार को हुआ।

विज्ञापन


टाटा सूमो के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र व पुत्री समेत बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। हादसे के बाद सूमो चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूलरूप में बिहार का रहने वाला प्रवासी परिवार पिछले दस वर्षों से सरदूलगढ़ में में रह रहा है। परिवार के सदस्य फलेसर यादव (45) उसकी लड़की रोशनी (10) पटियाला काली माता मंदिर में माथा टेकने गए थे। लौटते समय रविवार की सुबह करीब 10 बजे वह बस के जरिये सरदूलगढ़ बस स्टैंड पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ही तीनों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

along with 2 child father brutally killed in road accident

फलेसर का बेटे शिव यादव (19) पिता और बहन को लेने के लिए बस स्टैंड गया था। घर वापस आते समय खैरा कैंचिया चौक पर रतिया से शहर की ओर आ रही टाटा सूमो के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में फलेसर उसकी बेटी रोशनी और बेटे शिव यादव की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी रामदाता देवी घायल हो गई। हादसे के बाद टाटा सूमो चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

हादसे की सूचना सूचना मिलने पर सरदूलगढ़ थाना मुखी कृष्ण यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

बाद में मृतक फलेसर यादव के भाई पंकज यादव के बयानों पर सूमो चालक पिर्थी सिंह निवासी खैरा खुर्द के खिलाफ मामला दर्ज करके गाड़ी कब्जे में ले ली। थाना मुखी ने बताया टाटा सूमो चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed